5 राज्यों के नतीजों पर बोले सीएम बघेल- अपेक्षित रिजल्ट नहीं आए, जनादेश स्वीकार है


उत्तराखंड के दौरे के बाद रायपुर लौटने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस को अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिल पाया। जनता का जनादेश स्वीकार है और उसे हम स्वीकार करते हैं।


DeshGaon
छत्तीसगढ़ Published On :
cg cm bhupesh baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिनभर चुनावी नतीजों पर नजर रखने व गुरुवार की रात दिल्ली और उत्तराखंड के दौरे के बाद रायपुर लौटने पर उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस को अपेक्षित रिजल्ट नहीं मिल पाया। जनता का जनादेश स्वीकार है और उसे हम स्वीकार करते हैं।

सीएम बघेल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आ गए हैं और कांग्रेस की दृष्टि से देखा जाए तो अपेक्षित रिजल्ट नहीं आया है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। जो जनता का जनादेश है, उसे हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, जीतने वालों को बधाई।

उन्होंने जीतने वाले दलों को लेकर कहा कि अब उनसे यही उम्मीद है कि जनता से जो उन्होंने वादा किया उसे पूरा करें यही उनसे अपेक्षा है।

बता दें कि मतगणना से पहले एहतियातन कांग्रेस आलाकमान ने अपने कुछ नेताओं को विभिन्‍न चुनावी राज्यों में भेजा था। बघेल को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई थी। बघेल बुधवार की रात में वहां गए थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यूपी इलेक्शन में ऑब्जर्वर बनाया गया था। वो टीम प्रियंका गांधी का अहम हिस्सा रहे। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी भूपेश बघेल का नाम था।

सीएम बघेल ने लखीमपुर खीरी जैसे विवादित मंच समेत कानपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार किया। झांसी, ललितपुर जिले में दो जनसभाएं ली थीं। उन्होंने पंजाब के जालंधर समेत कई हिस्सों में प्रचार किया था।



Related