राहुल गांधी छत्तीसगढ़ की मिट्टी और सात पवित्र नदियों के पानी से करेंगे भारत जोड़ो का संकल्प


छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेता मध्य प्रदेश के खंडवा और इंदौर से यात्रा में शामिल हो रहे हैं।


DeshGaon
छत्तीसगढ़ Updated On :

भोपाल-रायपुर। मध्य प्रदेश से गुजर रही भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता भी शामिल हो रहे हैं और यह नेता अपनी धरोहर के साथ इस यात्रा में निकल पड़े हैं। दरअसल छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश की 7 नदियों का पानी और मिट्टी जुटाकर तय किया है कि वे इसे भारत जोड़ो यात्रा में ले जाएंगे और भारत को जोड़ने के संकल्प के साथ यात्रा मार्ग में पौधारोपण करेंगे।

छत्तीसगढ़ की अरपा, पैरी, सोंढूर, हसदेव, शिवनाथ, इंद्रावती और महानदी का पानी और कलश में यहां की मिट्टी लेकर यह कांग्रेसी नेता भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश में शामिल हो रहे हैं। यह यात्री 26 और 27 नवंबर को खंडवा जिले के मोरटक्का से इंदौर तक की पदयात्रा करेगा।

नईदुनिया की खबर के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने बताया कि यात्रा मार्ग पर इस मिट्टी और जल का उपयोग कर राहुल गांधी भारत जोड़ो संकल्प के साथ पौधरोपण करेंगे। ऐसा पूरे यात्रा मार्ग पर जगह-जगह किया जा रहा है। जिन प्रदेशों से पदयात्रा नहीं गुजर रही है, वहां की मिट्टी-पानी से पौधे रोपे जा रहे हैं।

पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पूरी सरकार, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पहले यात्रा में 250 लोगों को शामिल करने का निर्देश था, लेकिन पदयात्रा में छत्तीसगढ़ में संयोजक टीएस सिंहदेव की पहल पर प्रदेश में 324 कांग्रेसियों की सूची को कांग्रेस मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है।

 



Related






ताज़ा खबरें