महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने साइप्रस में रचा इतिहास, यूरोप में लीग खिताब जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

DeshGaon
विविध Published On :
manisha-kalyan-makes-history-in-cyprus

नई दिल्ली। भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण यूरोप में लीग का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।

मनीषा कल्याण इससे पहले 2021 में AFC champions league मैच में और ब्राजील की एक वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम के खिलाफ गोल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं थीं।

भारत की महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने ESPN से बातचीत में कहा,

मैं बहुत खुश महसूस कर रही हूं कि मैं यूरोप में लीग चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा काम हो गया, मैं यहां पहुंच गई हूं, अब यह खत्म हो गया है। इससे जो सकारात्मकता उत्पन्न हुई है, वह मुझे केवल कड़ी मेहनत करने और अधिक हासिल करने की प्रेरणा दे रही है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह उनका अंतिम लक्ष्य नहीं है। वो कहती हैं, इस जीत ने मुझे और शक्ति दी कि मैं और आगे जाऊं और अच्छा करूं और मैं रुकने वाली नहीं हूं। आने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए मैं खुद से और ज्यादा की उम्मीद रखूंगी।

अगस्त 2022 में साइप्रस जाने का मिला था मौका –

मनीषा कल्याण अगस्त 2022 में साइप्रस चली गईं और उन्हें UEFA Champions League के लिए क्वालीफायर में खेलने का मौका मिला जहां उन्हें अपोलन लेडीज एफसी के लिए लातवियन क्लब रिगास एफसी के खिलाफ डेब्यू किया था।

इस शानदार मैच के बाद भारत की युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण युएफा महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गईं।

मनीषा कल्याण के नाम कई उपलब्धि दर्ज –

मनीषा कल्याण एक भारतीय पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो साइप्रट फर्स्ट डिवीजन क्लब अपोलोन और भारत की महिला राष्ट्रीय टीम के लिए मिडफील्डर के रूप में खेलती हैं।

मनीषा कल्याण Indian Women’s Football League (IWL) के पिछले सीजन में ‘player of the season’ भी रही चुकी है, इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला फुटबॉलर ने कुल 14 गोल किए थे।

साल 2021 में मनीषा ने AIFF में ‘Emerging Player of the Year’ का पुरस्कार जीता और वह UEFA महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर है।



Related






ताज़ा खबरें