दमोह: नगर पालिका सीएमओ की कार्यशैली के विरोध में कर्मचारियों ने की हड़ताल


काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद नगर पालिका के हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन के बाद कार्यालय में कामकाज शुरू हो पाया।


DeshGaon
दमोह Published On :
damoh municipal corporation strike

दमोह। दमोह नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर पालिका सीएमओ की मनमानी के खिलाफ विरोध जताते हुए सोमवार को सांकेतिक तौर पर एक दिवसीय हड़ताल किया।

सोमवार की सुबह से ही नगर पालिका कर्मचारियों ने इसके मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और इसके बाद सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने बताया कि

कर्मचारियों के वेतन से जीपीएस राशि काटे जाने के बाद भी वर्षों तक उनके खाते में राशि जमा नहीं की जा रही है। कर्मचारियों के वेतन से एनपीएस राशि काटने के बाद यह राशि भी जमा नहीं की जा रही है यदि नगरपालिका कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तब उनके आश्रितों को अकारण ही भटका कर अनुकंपा नियुक्ति भी सीएमओ के द्वारा नहीं दी जा रही।

इतना ही नहीं, इसके अलावा कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से अनर्गल बातें कहीं जा रही हैं और नियमों के विपरीत प्रोफॉर्मा पदोन्नति के लिए निकाय के कर्मचारियों के विरुद्ध अनर्गल बातें कहकर जानबूझकर पदोन्नति की कार्रवाई से वंचित किया जा रहा है।

इन सभी बातों के विरोध में ही नगर पालिका के सभी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर सामने बैठ कर नारेबाजी करने लगे।

इन कर्मचारियों का कहना है कि यदि नगर पालिका सीएमओ ने अपने बर्ताव में सुधार नहीं किया तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद नगर पालिका के हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन के बाद कार्यालय में कामकाज शुरू हो पाया।



Related