अजब धाम फतेहपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव


शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन अजब धाम फतेहपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव महंत छोटे सरकार के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


विनोद पटेरिया विनोद पटेरिया
दमोह Published On :
ajab-dham-guru-prunima

हटा (दमोह)। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन अजब धाम फतेहपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव महंत छोटे सरकार के सानिध्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

सुबह से ही परम पूज्य गुरुदेव जै जै सरकार का गुरु पूजन महोत्सव राम अनुग्रह दास के मार्गदर्शन में पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

सुबह महंत छोटे सरकार के द्वारा शंख झालरों की ध्वनि के साथ ब्रह्मलीन वैष्णव कुलभूषण संत अजब दास जी महाराज जै जै सरकार का पूजन अर्चन किया गया।

इसके पश्चात भक्तों ने अजब धाम में पहुंचकर गुरु पूजन किया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और यहां पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंच कर धर्म लाभ अर्जित किया।

इसके साथ ही अनेक शिष्यों को यहां गुरुदीक्षा भी दी गई। अजब श्री शिष्यमंडल के द्वारा मंदिर में चल रही व्यवस्था भंडारा एवं प्रसाद वितरण का विशेष ध्यान रखा गया व पूरे दिन शिष्य मंडल के सदस्यों ने समस्त कार्यक्रम में भाग लेकर वहां की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से महाराज के मार्गदर्शन में संचालित कराया।



Related






ताज़ा खबरें