महाकाल लोक के बाद अब परशुराम लोक पर दस करोड़ खर्च करेंगे शिवराज, जनापाव में की घोषणा


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाते-जाते कहा कि कि अब मध्यप्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का भी बनाया जाएगा।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
घर की बात Updated On :

इंदौर। महू के जानापाव में महू परशुराम जयंती के अवसर पर जानापाव में परशुराम जयंती मनाई गई। जानापाव पहाड़ी पर स्थित परशुराम जन्मभूमि पर उज्जैन के महाकाल महालोक की तर्ज पर परशुराम लोक बनाया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश शासन की ओर से मुख्यमंत्री ने दस करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है।

शनिवार को ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महू शहर में आने का आयोजन किए गए मुख्य आयोजन तहसील के जानापाव स्थित भगवान परशुराम की जन्म भूमि पर मनाया गया। यहां पर सुबह से ही बड़ी संख्या में समाज बंधुओं के अलावा आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। इस दौरान यहां पूजा-अर्चना और हवन आदि कार्यक्रम भी हुए।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। जिन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन महाकाल परिसर में जिस प्रकार महाकाल लोक बना है उसी तरह यहां भी परशुराम लोग बनाया जाएगा साथ ही सुरक्षा की दीवार के साथ-साथ कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा निर्माण कार्य चल रहे हैं उन्हें पूरा कर यहां समुचित व्यवस्था दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा हर गरीब को रहने के लिए घर दिया जाएगा अगर इसके लिए  जमीन की कमी हुई तो मल्टी बनाकर उन्हें दी जाएगी।

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाते-जाते कहा कि कि अब मध्यप्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का भी बनाया जाएगा। इसके प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इसके पूर्व लाडली योजना के कार्यक्रम में भी भाग लिया यहां पर बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी वर्तमान में हर बहन को एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

इसके बाद में यह राशि और बढ़ा दी जाएगी उन्होंने कहा कि उन्होंने यह भी पूछा कि बहनों को इसके लिए आवेदन करने में कहीं कोई पैसा तो नहीं देना पड़ा अगर ऐसी कोई शिकायत है तो तत्काल बताएं।

इस मौके पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, जीतू जिराती, रमेश मेंदोला,  बीडी शर्मा, गोलू शुक्ला, राम किशोर शुक्ला, कपिल शर्मा, जितेंद्र शर्मा,  कविता पाटीदार आदि मौजूद रहे।

विजयवर्गीय की चर्चाः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक बार फिर चर्चा में बने रहे।  9 दिन पूर्व 14 अप्रैल को  कैलाश विजयवर्गीय और शिवराज सिंह चौहान महू आए थे लेकिन उस दिन कैलाश विजयवर्गीय सुबह डॉक्टर अंबेडकर  की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चले गए और मुख्यमंत्री की सभा में भी शामिल नहीं हुए थे। इससे प्रकार शनिवार को भी जानापाव में दोनों ही नेता मौजूद थे लेकिन अलग-अलग समय पर रहे। कैलाश विजयवर्गीय, शिवराज सिंह चौहान की सभा व मंच पर न आना एक बार फिर चर्चाओं में रहा।

इसके बाद महू शहर में शाम को निकली परशुराम शोभायात्रा में काफी भीड़ रही। यहां सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा महू द्वारा आयोजन किया जा रहा था।  इस शोभायात्रा में कैलाश पांडे पवन तिवारी मुकेश शर्मा गोविंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए



Related