Bharat Jodo Yatra: ग्यारहवें दिन आगर-मालवा से निकली यात्रा, राहुल संग चला 2 किमी लंबा काफिला


शाम 4 बजे यात्रा सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ होगी जो लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर अन्नपूर्णा ढाबा के पास रात्रि विश्राम होगा।


DeshGaon
घर की बात Published On :
bharat jodo yatra 11th day in mp

आगर-मालवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है और यात्रा आगर-मालवा जिले में है, जहां काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह छह बजे बस स्टॉप महुड़िया से यात्रा शुरू हुई।

राहुल की यात्रा के पीछे इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं और तकरीबन दो किलोमीटर तक वाहन ही वाहन नजर आ रहे हैं।

इन वाहनों के बीच कुछ कांग्रेस नेताओं के वाहन फंस गए, इसलिए वे यात्रा में शामिल नहीं हो सके। हालांकि, आज कई मामलों में विवादों के केंद्र में रहे कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए।

Computer Baba in Bharat Jodo yatra

आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित भारत यात्रा में शामिल सभी लोगों का स्वागत किया गया। यात्रा का राजगढ़ टीम के द्वारा बजरंग रेस्टोरेंट पर स्वागत व ट्री ब्रेक करवाया गया। इसके बाद ये कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंचे, जहां पर दोपहर का विश्राम होगा।

शाम 4 बजे यात्रा सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ होगी जो लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर अन्नपूर्णा ढाबा के पास रात्रि विश्राम होगा।

फिलहाल यात्रा में करीब 3 से 4 हजार की संख्या में लोग शामिल हैं। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

Mangilal Shah Congress MP

जानकारी के मुताबिक, यात्रा में शामिल होने आ रहे जीरापुर के कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राहुल गांधी सुसनेर में इन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसकी पुष्टि कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने की है।

रविवार सुबह 6 बजे कैंप साइट से शुरुआत करते हुए ब्रेक 10 बजे गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकला आगर में करेंगे। शाम 7 बजे पिपलेश्वर बालाजी मंदिर, डोंगरगांव होते हुए नाइट स्टे राजस्थान में होगा।



Related