महिला के साथ हैवानियत, ससुराल वालों ने लोहे की गर्म रॉड से बदन के कई हिस्सों को दागा


घटना के दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को इसकी खबर कर दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।


DeshGaon
भोपाल Published On :
brutality with woman

भोपाल। ससुरालवालों को महिला के चरित्र पर शंका हुई तो सूखी सेवनिया के ग्राम घाटखेड़ी में उसके साथ मारपीट व गर्म लोहे की सलाखों से उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों को जलाने का मामला सामने आया है।

मामले में आरोपी पति, देवर और सास ने मिलकर महिला के शरीर पर लोहे की रॉड से दागकर कई घाव कर दिए हैं। इतना ही नहीं, महिला के प्राइवेट पार्ट को भी गर्म रॉड से दागा गया है।

महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है जबकि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस मामले की बाबत सूखी सेवनिया थाना प्रभारी वीवीएस सेंगर ने जानकारी दी कि ग्राम घाटखेड़ी की रहने वाली 31 वर्षीय पीड़िता गृहिणी है और उसका पति ओमप्रकाश निजी कंपनी में काम करता है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कुछ दिन पहले अपने घर बिना बताए चली गई थी, इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो पति ओमप्रकाश, देवर कल्लू और उसकी सास मिश्री बाई ने महिला के साथ मिलकर मारपीट की और बाद में लोहे की रॉड से शरीर के विभिन्न जगहों पर दाग दिया।

घटना के दौरान आसपास के लोगों को जब महिला की चीखें सुनाई दी तो किसी ने पुलिस को इसकी खबर कर दी। महिला को नाजुक हालत में विदिशा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है। उसके शरीर पर मारपीट और लोहे की रॉड से दागने के करीब दस घाव हैं। महिला के दो बच्चे भी हैं।

इस मामले में पुलिस को महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को उसके ससुरालवाले लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। वह बार-बार मायके से दहेज लाने का कहते थे और उसके चरित्र पर संदेह कर उसे अपमानित करते थे।

उनकी इस शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, देवर और सास पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई है।



Related