विधायक की जन्मदिन पार्टी में चलीं गोलियां, दो की मौत


मरने वालों में से एक का नाम अरविंत पिता ओमप्रकाश जैन है। तीस वर्षीय अरविंद पुलिस रिकार्ड में दर्ज एक हिस्ट्री शीटर गुंडा है और उसके खिलाफ़ जिला बदर की कार्रवाई होने को थी। जैन विधायक प्रतिनिधि भी था।   


DeshGaon
भोपाल Published On :
damoh mla birthday party
जन्मदिन की पार्टी में घटना से पहले की तस्वीर, साभारः नईदुनिया


भोपाल। दमोह जिले में एक बार फिर खूनी संघर्ष में दो लोगों की जान चली गई है। यह संघर्ष राजनीति बैर से भी जुड़ा बताया जाता है।  शुक्रवार की रात जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन था। विधायक के जन्मदिन के लिए एक पार्टी रखी गई थी। पार्टी में  मौजूद दो लोगों की हत्या गोली मार हत्या कर दी गई।

नोहटा थाना क्षेत्र के वनवार चौकी में खेर माता मंदिर के पास एक पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में कई लोग पहुंचे थे। नोहटा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है, दो पक्षों के विवाद के चलते मोनू उर्फ जोगेंद्र राजपूत और अरविन्द जैन विधायक प्रतिनिधि की घटना स्थल पर मौत हो गई।

नोहटा थाना क्षेत्र के वनवार चौकी खेर माता मंदिर के पास गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना के समय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी वहां मौजूद नहीं थे। विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी रात सात बजे यहां पहुंचे थे और घटना से करीब दो घंटे पहले रात आठ बजे यहां से जा चुके थे।

मरने वालों में से एक का नाम अरविंत पिता ओमप्रकाश जैन है। तीस वर्षीय अरविंद पुलिस रिकार्ड में दर्ज एक हिस्ट्री शीटर गुंडा है और उसके खिलाफ़ जिला बदर की कार्रवाई होने को थी। जैन विधायक प्रतिनिधि भी था।

पार्टी खत्म होने के कुछ ही देर बाद विधायक वहां से निकल गए। इसके बाद अरविंद जैन के द्वारा कल्याण सिंह उर्फ (कलु) ठाकुर को गालियां दी जा रही थी। उसी समय हल्ला सुन पड़ोसी मोनू उर्फ जोगेंद्र  गोविंद सिंह राजपूत  पहुंच गया। तभी किसी ने गोली चला दी जो मोनू को लगी। बताया जाता हैकि इसके बाद अरविंद के साथ मारपीट की गई। हंगामा रुकने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि घटना कैसे हुई इसे लेकर अब तक अलग-अलग कहानियां ही सामने आ रहीं हैं।

दोनों शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया। जिला अस्पताल में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सिटी कोतवाली टीआई एचआर पांडे पहुंचे। घटना स्थल पर एसडीओपी तेंदूखेड़ा अशोक चौरसिया, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत व पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा।

 

खबर इनपुटः नईदुनिया



Related