मध्यप्रदेशः सरकार ने फिर किया 23 आईपीएस का तबादला, हरिनारायण चारी बने इंदौर आईजी


मध्‍यप्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक, हरिनारायण चारी मिश्र पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ अधीक्षक इंदौर अब इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक रहेंगे।


Manish Kumar Manish Kumar
भोपाल Published On :
mp-ips-transfer-list

इंदौर। मध्‍यप्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से 23 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया। आदेश के मुताबिक, हरिनारायण चारी मिश्र पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ अधीक्षक इंदौर अब इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक रहेंगे।

मनीष कपूरिया को उप पुलिस महानिरीक्षक पीटीएस उज्जैन रेंज को उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर बनाया है। एडीजी योगेश देशमुख को उज्जैन भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन उपेंद्र कुमार जैन को पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया गया है। जैन के स्थान पर ए साईं मनोहर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक भोपाल जोन बनाए गए हैं।

गृह सचिव मोहम्मद शाहिद अबसार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था डी श्रीनिवास की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपते हुए विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (पदेन सचिव) गृह विभाग पदस्थ किया गया है।

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और उनके स्थान पर विपुल श्रीवास्तव नये पुलिस अधीक्षक होंगे। श्रीवास्तव की जगह अलीराजपुर का पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी को बनाया है, जो सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी तबादला सूची – 



Related