मध्यप्रदेशः शिवराज कैबिनेट का फैसला – अमरकंटक में नहीं होगा नया निर्माण

DeshGaon
भोपाल Published On :
mp cm on amarkantak nirman

भोपाल। मध्यप्रदेश में मंगलवार को शिवराज सरकार की कैबिनेट मीटिंग आयोजित की गई जिसमें फैसला लिया गया कि अमरकंटक में कोई नया निर्माण कार्य नहीं होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमको कुछ कड़े फैसले करने पड़ेंगे। जैसे एक फैसला हमको करना पड़ेगा कि अमरकंटक में किसी भी कीमत पर नया निर्माण नहीं होगा। सीमेंट कंक्रीट का जंगल बनकर नर्मदा जी समाप्त हो जाएंगी।

अमरकंटक को एक सैटेलाइट सिटी बनाएंगे, मैकल पर्वत के नीचे। वहां लोग होटल, रेस्टोरेंट बनाएं। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था करेंगे। पुराने जो लीगल है, उसको हम नहीं कह रहे हैं, लेकिन नया निर्माण कार्य बिल्कुल मंजूर नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अमरकंटक के संबंध में कुछ कड़े फैसले करने ही होंगे, तब नर्मदा जी रहेंगी। नर्मदा जी रहेंगी तो ही मध्यप्रदेश रहेगा। ये हम लोग समझ लें। नर्मदा जी अगर नहीं रही तो हम मध्यप्रदेश की कल्पना नहीं कर सकते।

हथियारों के प्रदर्शन पर लग सकता है बैन –

मध्यप्रदेश में हर्ष फायरिंग पर बैन लग सकता है। एक दिन पहले मुरैना से हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया था। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी तलवारबाजी करते हुए वीडियो सामने आ चुका है।

इन सभी वीडियो का संज्ञान लेते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इस तरह कि घटनाएं कई बार समाने आती हैं। यह गंभीर विषय है। शादी में हथियार ले जाने पर पुलिस को सूचना देने और अनुमति लिए जाने पर सरकार विचार कर रही है।

इसके साथ ही गंभीरता से विचार किया जाएगा कि कोई शादी समारोह में हथियार का प्रदर्शन नहीं कर सके, हर्ष फायर नहीं कर सके। इसलिए संबंधित पुलिस थाना में सूचना दें और अनुमति लें।

सागर में पत्थर से सिर कुचल कर युवक की हत्या –

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली में पुरानी रंजिश के चलते युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हत्या में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। मृतक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौटा रहा था, तभी उसके साथ वारदात हुई।

रायसेन में व्यापारी ने पत्नी-बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाई –

रायसेन में एक सराफा व्यापारी ने पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को जहर दे दिया और खुद फिर फंदे से झूल गया। पति-पत्नी और एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे भोपाल रेफर किया है।

भाजपा ने पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्य़क्ष कमलनाथ की शिकायत विधानसभा स्पीकर से की –

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कार्रवाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। शर्मा ने कहा है कि उन्होंने ‘बकवास’ शब्द कहकर सदन की मर्यादा तोड़ी। ऐसा करना घोर आपत्तिजनक है।



Related






ताज़ा खबरें