सीएम शिवराज का ऐलान- ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है, सर्वे कराकर पहुंचाएंगे राहत


प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सहायता पहुंचाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी कलेक्टरों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान के आंकलन के आधार पर राजस्व परिपत्र पुस्तक और फसल बीमा के प्रविधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


DeshGaon
भोपाल Published On :
mp-cm-shivraj-singh-chouhan

भोपाल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है और इसके लिए सभी कलेक्टरों को सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिवेदन आते ही किसानों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि पिछले तीन दिन से प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने की सूचना प्राप्त हुई है। इससे गेहूं, चना, अरहर और सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं।

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सहायता पहुंचाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। सभी कलेक्टरों को सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान के आंकलन के आधार पर राजस्व परिपत्र पुस्तक और फसल बीमा के प्रविधान के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार हमेशा किसान भाई-बहनों के साथ खड़ी रही है। अभी भी मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि संकट की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं और आप सभी को इससे पार निकाल कर ले जाएंगे। किसी को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।



Related