कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन


कलावती भूरिया वरिष्ठ कांग्रेसी कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं। वे कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थी।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। झाबुआ जिले के जोबट से विधायक और कांग्रेसी नेता कलावती भूरिया का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती थीं। पहले उनकी तबियत में सुधार हो रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों में तबियत बिगड़ने लगी और शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। कलावती भूरिया को 15 अप्रैल को उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

कलावती भूरिया वरिष्ठ कांग्रेसी कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं। वे कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थी। इसके बाद 2000-2018 तक झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इसके बाद वे 2018 के विधानसभा चुनावों में विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुईं।  उनके निधन के बाद कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया।

वहीं विधायक जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा, जांबाज जनसेवक और जोबट विधायक बहन कलावती भूरिया हमारे बीच नहीं रहीं। झाबुआ-आलीराजपुर जिले से कांग्रेस का यह प्रतिनिधि चेहरा, अपनी निष्ठा-प्रतिष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है, उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी मनोज पाठक का भी कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पाठक अपने मधुर स्वभाव के लिये जाने जाते थे। उनके निधन पर बहुत से पत्रकारों ने भी शोक जताया।



Related