कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का राम के नाम पर बड़बोला बयान, गरमाई सियासत


पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग दिन में चंदा लेते हैं और रात में उसी पैसे से शराब पी जाते हैं। वे यहीं नहीं रुके और लिए गए चंदे का हिसाब भी मांगा। भूरिया ने लोगों से अपील की है कि चंदा राम मंदिर ट्रस्ट में ही जमा होना चाहिए।


DeshGaon
धार Updated On :
kantilal-bhuria
photo_patrika


धार/झाबुआ। राम मंदिर के निर्माण के लिए देश में लगातार चंदा लिया जा रहा है, तो इस बीच कुछ विवाद भी सामने आ रहे हैं। दूसरी ओर झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। भूरिया ने कहा है कि दिन में भाजपा के नेता राम मंदिर के लिए चंदा करते हैं और रात में उसी पैसे से शराब पी जाते हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग दिन में चंदा लेते हैं और रात में उसी पैसे से शराब पी जाते हैं। वे यहीं नहीं रुके और लिए गए चंदे का हिसाब भी मांगा। भूरिया ने लोगों से अपील की है कि चंदा राम मंदिर ट्रस्ट में ही जमा होना चाहिए।

राम मंदिर के नाम पर पूरे देश में धन संग्रह अभियान चल रहा है। इसमें भाजपा नेता भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भूरिया के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में उनकी चर्चाएं जारी हैं। उनके इस बयान के बाद उनकी आलोचना भी लगातार हो रही है। हालांकि राम मंदिर के लिए जुटाए जा रहे चंदे पर पहले भी सवाल उठाए जा चुके हैं।

कांतिलाल भूरिया मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेता हैं। इससे पहले भी वह बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने झाबुआ से विधानसभा का उपचुनाव लड़ा था, जिसमें कांतिलाल भूरिया को जीत मिली। वहीं, दूसरी ओर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पहले से ही लोगों से अपील कर रही है कि राम मंदिर के नाम पर चंदा लोग सीधे ट्रस्ट में जमा करवाएं।



Related