पांच दिवसीय मारुति यज्ञ का हो रहा आयोजन, भारी संख्या में पहुंच रहे आसपास के ग्रामीण


गांव के सरपंच नारायण कामदार ने बताया कि विगत पांच वर्षों से यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।


DeshGaon
धार Published On :
maruti yagya

अनारद (धार)। ग्राम सकतली में चल रहे पांच दिवसीय मारुति यज्ञ की रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति हुई। यज्ञशाला में यजमानों ने यज्ञ में आहुति दी।

पंडित प्रकाश जोशी ने बताया कि यज्ञ कराने से पूरे गांव में रिद्धि-सिद्धि, धन-धान्य, व्यापार सभी प्राणियों में सद्भावना, आपसी भाईचारा, गांव और घर में सुख-शांति का निवास होता है।

इस मौके पर गांव में कलश यात्रा निकली जो प्रमुख मार्ग से होती हुई यज्ञशाला पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।

इस मौके पर गांव के सरपंच नारायण कामदार ने बताया कि विगत पांच वर्षों से यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से हो रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

खाटू श्याम की हुई भजन संध्या, झूम उठे श्रोता –

खाटू श्याम की भजन संध्या को देख मौजूद श्रोता व ग्रामीण झूम उठे। यह भजन संध्या यज्ञस्थल पर आयोजित की गई। आसपास के गांवों के लोगों ने शिरकत कर यज्ञ में धर्म लाभ उठाया।

देर रात तक खाटू श्याम के भजनों की महफ़िल जमी रही व महिलाओं ने भी श्याम के भजनों पर नृत्य किया व भजन संध्या का आनंद लिया।

नगर में निकली शोभायात्रा –

मारुति यज्ञ में ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। क्षेत्र के हनुमान मंदिर में पांच दिवसीय मारुति यज्ञ की शुरुआत मंगलवार से हुई व हर शाम को भंडारे के साथ भजनों का आयोजन होता था।

शोभायात्रा गांवों में निकली गई व यात्रा में धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, विश्व का कल्याण हो… व जय जय बजरंगबली के जयकारे भी गूंजे।

नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा में शामिल लोगों के ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया गया। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जगह-जगह जलपान भी कराया व महिलाओ-बालिकाओं द्वारा ढोल डीजे पर नृत्य किया गया।



Related






ताज़ा खबरें