धारः पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकरणी का गठन


धार जिले के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा धार के जिला संयोजक व जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रद्युमन पाटीदार एपीओ डही को निर्विरोध संयुक्त मोर्चा जिला धार का मोर्चा संयोजक चुना गया।


DeshGaon
धार Published On :
dhar-sanyukta-morcha

धार। जनपद पंचायत धार में पंचायत ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के निर्देश पर पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी-अधिकारी के संगठनों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में धार जिले के पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन संघ, मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संघ, पंचायत समन्वयक अधिकारी संघ, मध्यप्रदेश आजीविका मिशन अधिकारी कर्मचारी संघ, उपयंत्री संघ, स्वच्छ भारत मिशन संघ, सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ, जिला जनपद कर्मचारी अधिकारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर महासंघ, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अधिकारी कर्मचारी संघ और वाटर शेड अधिकारी कर्मचारी के कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित हुए।

इनकी उपस्थिति में प्रदेश समिति के निर्देशानुसार धार जिले के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा धार के जिला संयोजक व जिला इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रद्युमन पाटीदार एपीओ डही को निर्विरोध संयुक्त मोर्चा जिला धार का मोर्चा संयोजक चुना गया।

साथ ही नित्यानंद उपाध्यक्ष पंचायत सचिव बदनावर को मोर्चा का जिला संरक्षक, भेरूलाल दाहोदिया पंचायत सचिव तिरला को जिला सह संयोजक, अर्पिता बिलोरे मध्यहान भोजन अधिकारी जिला पंचायत धार को जिला सचिव चुना गया।

प्रमोद दुसाने आजीविका मिशन को जिला उपाध्यक्ष, गणेश सेन तकनीकी विशेषज्ञ जिला पंचयात धार एवं गणेश सूर्यवंशी पीएमएवाय बीसी जनपद उमरबन को जिला प्रवक्ता, संतोष सिंह तोमर पचायत सहायक सचिव जनपद धार को जिला संयुक्त सचिव बनाया गया।

प्रमोद शर्मा जनपद पंचायत को संगठन मंत्री, राहुल यादव पंचायत सहायक सचिव अनारद जप धार को जिला मीडिया प्रभारी, भीम सिंह नाथ जिला पंचायत परियोजना अधिकारी मनरेगा को जिला कोषाध्यक्ष, दीपमाला सिकरवार स्वच्छ भारत मिशन जिला पंचायत धार को कार्यालय सचिव चुना गया।

इसके साथ ही संतोष चौहान उपयंत्री, आशा मराठे जिला पंचायत धार, संतोष शर्मा एडीपीओ, अशोक वर्मा सचिव, राजेंद्र डोडवे सीनियर डाटा मैनेजर जिला पंचायत धार, अशोक शर्मा पीसीओ जनपद धार, राधेश्याम वैष्णव जनपद पंचायत धार, निर्भय चौहान आदि को जिला कार्यसमिति सदस्य चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी गई। आभार सचिव रणजीत रघुवंशी ने माना। उक्त जानकारी संयुक्त मोर्चा मीडिया प्रभारी राहुल यादव ने दी।



Related