मांडू की जामा मस्जिद महल के गुंबद पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कर्मचारी हुआ जख्मी

DeshGaon
धार Published On :
jama masjid mahal

धार। विश्व पर्यटन नगरी मांडू के प्रसिद्ध जामा मस्जिद महल की गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरने की वजह से महल की अंदर वाली गुंबद की छत से पत्थर गिर गया और अंदर गिरे कुछ पत्थर से यहां का एक कर्मचारी जख्मी हो गया।

मांडू में अक्सर आंधी और तेज बारिश के साथ यहां आकाशीय बिजली गिरने की घटना होती रहती है। कुछ वर्ष पहले भी रानी रूपमती महल पर भी बिजली गिरी थी, लेकिन यहां तड़ित चालक लगने से इसका असर कम हुआ।

वैसे ही स्थिति आज बनी। इस महल पर तड़ित चालक लगा होने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन विभाग का एक कर्मचारी मुकेश जख्मी हो गया जो मौके पर ड्यूटी कर रहा था।

घायल कर्मचारी को तत्काल धार जिला अस्पताल एम्बुलेंस से रवाना किया गया। आकाशीय बिजली गिरने की घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भारतीय पुरातत्व विभाग के राजू सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल मुकेश को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया।

तड़ित चालक का भी असर नहीं हुआ –

भारतीय पुरातत्व विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से मांडू के महलों पर तड़ित चालक लगवाया है। इस महल पर भी तड़ित चालक लगा हुआ था जिसके बाद भी यह घटना मांडू में घटी। आकाशीय बिजली इतनी तेज थी कि मांडू के जामा मस्जिद महल पर परिचालक का भी असर नहीं हुआ।

मांडू में 61 सुरक्षित स्मारक –

मांडू में पुरातत्व विभाग के 61 सुरक्षित स्मारक हैं और सभी में विभाग ने परिचालक लगाए हुए हैं, लेकिन आज मांडू की जामा मस्जिद में तड़ित चालक होने के बाद भी आकाशीय बिजली से कुछ महलों के पत्थर गिरे जिससे वहां का कर्मचारी घायल हो गया जिसे तत्काल धार जिला अस्पताल भेजा गया।



Related