शासकीय सेवकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


शासकीय सेवकों की पदोन्नति, वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ते के भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण आदि मांगों के निराकरण के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश राज्यपत्रित अधिकारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को सौंपा गया।


DeshGaon
धार Published On :
dhar-collector-take-memo

धार। शासकीय सेवकों की पदोन्नति, वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ते के भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति के नियमों का सरलीकरण आदि मांगों के निराकरण के लिए सोमवार को मध्यप्रदेश राज्यपत्रित अधिकारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन कलेक्टर आलोक कुमार सिंह को सौंपा गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेश चंद्र पांडेय के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सुभाष जैन, उप संचालक कृषि आरएल जामरे, उपायुक्त सहकारिता विभाग परमानंद गोडारिया, एएस भिड़े, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र संजय त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ज्ञापन में कहा गया है कि शासकीय सेवकों ने कोरोना के संकट काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर निस्वार्थ भाव से पीड़ित मानवता की सेवा की है। राज्य शासन विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संवेदनशील होकर जनकल्याण की विभिन्न पहल की है।

सीएम से आग्रह किया गया है कि शासकीय सेवकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को पुनः शुरू किया जाए। साथ ही केंद्र शासन के समकक्ष महंगाई भत्ता के भुगतान के आदेश जारी किए जाएं।

शासकीय सेवकों के रुके हुए वेतन वृद्धि के आदेश जारी किए जाएं और साथ ही अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए।



Related