जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, कलेक्टर जैन ने ली परेड की सलामी


जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। डॉ. जैन ने परेड का निरीक्षण किया।


DeshGaon
धार Published On :
dhar rday parade

धार। शहर हो या गांव, जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को सभी ओर गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे जिले में शांति के साथ फहराया गया।

गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चे, युवा सहित सभी तबके के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी थी। तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ती रही।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के प्रमुख बाजार तरह-तरह के तिरंगों से पटा हुआ नजर आया। सभी सरकारी दफ्तरों पर आकर्षक सजावट की गई थी।

पंचायतों में किया गया झंडावंदन –

ग्राम पंचायतों में भी धूमधाम से झंडावंदन किया गया। अनारद, सकतली, उमरियाबड़ा, रामपुर, सांभर, लोहारीबुजुर्ग, कोटभिडोता, लसूड़िया, केसुसाइटी तोरनोद आदि जगह पर भी गणतंत्र दिवस की धूम रही।

विभागों में किया गया ध्वजारोहण –

गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, वन विभाग, आरईएस, आबकारी, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी, जिला सहकारिता, सीसीबी, जनपद पंचायत धार तिरला, मंडी पीआईयू, उद्यानिकी, खनिज रिजिस्ट्रार, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों में झंडावंदन किया गया।

कलेक्टर डॉ. जैन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी –

जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। डॉ. जैन ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार भी साथ थे।

इसके बाद कलेक्टर डॉ. जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।

कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर तथा महामहिम राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगाये गये। इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग द्वारा संयुक्त परेड की गई। इसके बाद कलेक्टर डॉ. जैन ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।



Related