विजय बहादुर सिंह अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त


अखिल वैश्विक छत्रिय महासभा ट्रस्ट के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह ‘नन्हें सिंह धार’ को संगठन के प्रदेश, मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों ने उनके धार स्थित कार्यालय पहुंच कर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।


DeshGaon
धार Published On :
vijay-bahadur-singh

धार। अखिल वैश्विक छत्रिय महासभा ट्रस्ट के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह ‘नन्हें सिंह धार’ को संगठन के प्रदेश, मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों ने उनके धार स्थित कार्यालय पहुंच कर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

सम्मान समारोह शुरू होने से पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह, यूपी संगठन महासचिव डॉ. आनन्द सिंह (यूपी), संगठन मंत्री आलोक सिंह, प्रदेश युवा मंत्री संजीव सिंह, जिला प्रवक्ता विमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किये।

प्रदेश संगठन महासचिव व प्रदेश संगठन मंत्री ने राष्ट्रीय महासचिव जी का माल्यार्पण कर व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल सिंह एवं राष्ट्रीय-प्रदेश कार्यकारणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारी के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से क्षत्रिय समाज व सनातन समाज की ‘सेवा ही धर्म है’ के भाव से सेवा के लिए सदा तत्पर व उपलब्ध रहने की प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय महासचिव द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा व गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह तथा उनके कन्यादान की योजना पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. आनन्द सिंह ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को सकारात्मक सोच के साथ अपने उद्देश्यों पर आगे बढ़ते रहना है एवं क्षत्रिय समाज का उत्थान किस प्रकार से हो इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।

आलोक सिंह ने अपने सम्बोधन में समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने व प्रतिभावान बच्चों को उनके लक्ष्य की प्राप्ति में उतपन्न बाधा को संगठन के माध्यम से दूर करने की बात कही।

अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर लाल कृष्ण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख उमेश सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमुख नरेन्द्र सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव सुरेश सिंह वैश्य, यूपी अध्यक्ष राजेश सिंह, उपाध्यक्ष पवन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (मप्र) डॉ. योगेंद्र पाल सिंह जादौन, रीवा सम्भाग अध्यक्ष राजीव सिंह बबलू ने राष्ट्रीय महासचिव को बधाई व शुभकामना दी।

इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के समंदर पटेल, चंदन सिंह, कमल सिंह ठाकुर, अधिवक्ता सतीश ठाकुर, विकास ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, सुनील ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, अमित सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, अमन ठाकुर, सूरज सिंह, शुभम ठाकुर आदि ने उपस्थित होकर बधाई प्रेषित की।



Related