पत्नी ने काटा शिक्षक पति का गुप्तांग, फिर फंदा बनाकर की आत्महत्या


शिक्षक का उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से गुप्तांग काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
cut-private-part

बाग (धार)। नगर में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना घटना में ब्लॉक कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक का उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से गुप्तांग काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद भी फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी।

जानकारी के मुताबिक, परिवार में दो बच्चियां व दो बच्चे है। बताया जाता है कि शिक्षक पति की दो पत्नियां होने से पारिवारिक कलह होता रहता था। गुरुवार को कलह के कारण हुए विवाद में पत्नी ने यह कदम उठाया है।

घटना की सूचना पर बाग पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के मृत शरीर का पोस्टमॉर्टम स्वास्थ्य केंद्र बाग पर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

भाई को बुलाकर तोड़वाना पड़ा दरवाजा –

थाना बाग के टीआई एमपी वर्मा ने बताया कि बाग की ब्लॉक कॉलोनी के शासकीय क्वॉर्टर में रहने वाले मृतक शिक्षक हरे सिंह पिता फत्तु सिंह चौहान ग्राम घुडदलया के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे। उनके घर के एक कमरे के अंदर उनकी लाश खून से लथपथ पाई गई व उनकी पत्नी राधा बाई भी फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गई।

परिवार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात आठ बजे उनकी बेटी चेतना द्वारा खाना बनाकर परोसने की तैयारी की जा रही थी। तभी उसके पापा-मम्मी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

खाना खाने के लिए बेटियों द्वारा दरवाजा ठोंकने पर भी नहीं खोला गया तभी उनका मामा का लड़का सुरेश आया और उसने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर खून से लथपथ शिक्षक की लाश एवं फंदे पर लटकी महिला थी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।

गृह ग्राम में थी एक और पत्नी –

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिक्षक हरे सिंह की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी सुशीला ग्राम मोहली पाड़ा जिला झाबुआ की है जो शिक्षक के गृह ग्राम झड़ामली में रहती है और उससे चार संतान हैं।

हरे सिंह दूसरी पत्नी राधाबाई के साथ बाग की ब्लॉक कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दम्पत्ति में कई दिनों से गृह क्लेश चल रहा था।



Related