इंदौर सेक्स रैकेट में पुलिस के हत्थे चढ़े खालवा भाजयुमो के 3 पदाधिकारी, पार्टी कर रही कार्रवाई की तैयारी


वरूण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर है। वहीं अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता व ढाबा संचालक है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
bjym indore sex racket

इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में अवस्थित एटम्स स्पा सेंटर पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था। इसमें इंदौर और थाईलैंड की 10 लड़कियों के साथ-साथ आठ लड़के भी पुलिस के हत्थे चढ़े थे।

बताया जा रहा है कि इनमें तीन खंडवा से थे, जो भाजपा के खालवा मंडल में युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं और हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ये नेता प्रदेश सरकार में वनमंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं।

वरूण यादव युवा मोर्चा खालवा मंडल में उपाध्यक्ष और विवेक नामदेव महामंत्री के पद पर है। वहीं अशोक सिंगला भाजपा का कार्यकर्ता व ढाबा संचालक है।

भाजपा के ये तीनों पदाधिकारी प्रदेश सरकार में वनमंत्री विजय शाह के करीबी हैं। बता दें कि मंत्री शाह इसी क्षेत्र से विधायक हैं। मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा है कि

इस घटना में जो भी पार्टी पदाधिकारी शामिल है उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने अभी केवल जिला कार्यकारिणी घोषित की है। आरोपी युवकों की नियुक्ति के संबंध में मंत्री विजय शाह से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस कार्यकर्ता मुकेश दरबार ने पोस्ट लिखकर हमला बोला है और कहा है कि ये लोग एक आदर्श पार्टी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी हैं। मंत्री के घनिष्ठ लोग मुंह काला करवा रहे हैं।

दूसरी तरफ, इंदौर स्पा सेक्स कांड में खंडवा जिले के तीन युवा भाजपा नेताओं के शामिल होने से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने इन पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

इनकी करतूतों से पार्टी की छबि खराब होने से जिला से लेकर मंडल स्तर तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं, आरोपियों में शामिल मंडल उपाध्यक्ष वरुण यादव को पद से हटाने की कार्रवाई मंडल अध्यक्ष ने शुरू कर दी है।



Related