आजादी का अमृत महोत्सवः नागरिकों में काफी उत्साह, हर घर-चौराहे पर लहरा रहा है तिरंगा


घरों के अलावा चौराहों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा नजर आ रहे हैं। इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बनाने वाली महिलाओं ने कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
har ghar tiranga mhow

महू। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है। प्रशासनिक अधिकारियों व संगठनों द्वारा लगातार रैली आयोजित कर घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान चला या जा रहा है।

मऊ जनपद द्वारा 45 हजार से ज्यादा तिरंगे ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे गए हैं। इन तिरंगों को बनाने वाले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि अगर शासन इसे बनाने के बदले में हमें मेहनताना देगा तो ठीक और ना देगा तो भी ठीक यह देश के प्रति हमारी सेवा होगी।

आजादी का 75वां अमृत महोत्सव 13 अगस्त से आरंभ हो गया है। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर हर स्तर पर रैलियां, प्रचार व कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों से अपील की जा रही है कि वह इन दिनों तक अपने घरों में तिरंगा अवश्य लगाएं।

इसके सफल प्रयास भी देखने को मिल रहे हैं। घरों के अलावा चौराहों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा नजर आ रहे हैं। इस अभियान में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बनाने वाली महिलाओं ने कोई शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया है।

ब्लॉक प्रबंधक एनआरएलएम श्वेता सुसल्दे ने बताया कि

तहसील की 16 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पिछले एक सप्ताह में 27 हजार से ज्यादा तिरंगे बनाएं जबकि मांग 50,000 से ज्यादा की थी। कपड़ा कम होने के कारण हम इसकी पूर्ति नहीं कर पाए क्योंकि कपड़ा जिले से आना था। इस कारण सांवेर ब्लॉक से तिरंगे मंगवाए गए। तिरंगे को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह है तथा महोत्सव को मनाने के लिए अब वे इसे बाजारों से खरीद रहे हैं।

इस महोत्सव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं ने तिरंगे बनाने को एक राष्ट्रीय सेवा कार्य के रूप में लिया है।

श्वेता सुसलदे ने बताया कि इन महिलाओं को तिरंगा बनाने के लिए कितना मेहनताना मिलेगा यह कुछ नहीं मालूम, लेकिन महिलाओं ने कहा कि अगर शासन इसके बदले में हमें मेहनताना दे तो ठीक और ना दे तो भी ठीक। हम इस सेवा को राष्ट्रीय सेवा के रूप में समझेंगे और यह राष्ट्रीय महोत्सव के लिए हमारा योगदान होगा।

अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के चलते पिछले एक सप्ताह से लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसमें रैलियां व अन्य तरीकों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसके सार्थक व सफल परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें एसडीएम अक्षत जैन तहसीलदार अभिषेक शर्मा, परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा सहित सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शामिल हुईं।

इसके अलावा जनपद, छावनी परिषद, ग्राम पंचायतों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों को तिरंगे से पाट दिया गया है। आम नागरिकों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और हर घर चौराहे पर तिरंगा लहरा रहे हैं।



Related