महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, जाना इस आरती का महत्व

DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। क्रिकेटर विराट कोहरी और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार को महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने महाकाल की भस्म आरती की। आरती के दौरान दोनों गर्भगृह के बाहर बैठे लगातार पूरी आरती प्रक्रिया को गौर से देखते और समझते नजर आए। इस दौरान उन्हें एक पुजारी आरती के बारे में बता रहे थे। दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर पूरी पूजा की और फिर अंदर महाकाल का पंचामृत अभिषेक भी किया।

Cricketer Virat Kohli in Mahakal temple Ujjain Deshgaon news

मंदिर से बाहर निकलते ही विराट ने मीडिया से बातचीत में जय महाकाल कहा। वहीं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

इससे पहले पूजा के दौरान परंपरा के अनुसार विराट त्रिपुंड लगाकर, शिव दुशाला ओढ़ और रुद्राक्ष की माला पहने हुए थे। कुछ दिनों पहले ही महाकाल मंदिर में क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी पत्नी आथिया शेट्टी भी पूजा करने के लिए आए थे। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव भी यहां थे।



Related