मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, देर रात पहुंचे रैन बसेरा, पूछी परेशानियां, जांची व्यवस्थाएं


इस दौरान व्यवस्थाओं से जुड़े हुए अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां  एनसीआर नई दिल्ली से आए विनोद ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित यह रैन बसेरा पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है उन्हें ऐसा रैन बसेरा एनसीआर नई दिल्ली में भी देखने को नहीं मिला है।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम इंदौर में थे। वे उज्जैन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन से लौट रहे थे। इंदौर में मुख्यमंत्री चौहान ने सुखलिया के रैन बसेरे में अचानक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने यहां बहुत से मुसाफिरों से चर्चा की और यहां की व्यवस्थाओं को जाना। कई मुसाफिरों ने भी मुख्यमंत्री को यहा की व्यवस्थाओं के बारे में बताया और उनकी प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था पर किसी भी तरह की अमानवीता और असंवेदनशील रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में शासन की ओर से शासन अपनी तरफ से सभी की सुरक्षा और खुशहाली के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां ठहरे मुसाफ़िरों को पूरी व्यवस्थाएं दी जाएंगी। यहां ठहरे हुए मुसाफिरों से मुख्यमंत्री ने काफी देर तक बातचीत की।

इस दौरान व्यवस्थाओं से जुड़े हुए अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां  एनसीआर नई दिल्ली से आए विनोद ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित यह रैन बसेरा पूरी सुविधाओं से परिपूर्ण है उन्हें ऐसा रैन बसेरा एनसीआर नई दिल्ली में भी देखने को नहीं मिला है।

वहीं एक अन्य मुसाफ़िर ने बताया कि वे यहाँ तीन दिन से आकर रात में आसरा पा रहे हैं।पिछले दिनों इंदौर में बुजुर्गो को शहरी सीमा से बाहर पशुओं की तरफ छोड़ के आने वाली घटना सामने आई थी जिसके वीडियो जम कर वाइरल हुए थे वहीं प्रदेश ही नहीं पूरे देश मे इस कृत्य से इंदौर की बदनामी हुई थी।

हालांकि इस घटना की जांच रिपोर्ट भी सवालों के घेरे में रही जहां अफसरों को छोड़कर छोटे कर्मचारियों को निशाना बनाया गया और सज़ा भी उन्हीं को भुगतनी पड़ी। नगर निगम इंदौर के बड़े अधिकारी इस मामले में पूरी तरह सुरक्षित बने रहे।

 



Related






ताज़ा खबरें