हनुवंतिया में 150 फीट ऊपर से जमीन पर गिरा पैरा ग्लाइडर, दो की मौत


– मरने वालों में एक कंपनी का कर्मचारी और दूसरा युवक ठेकेदार का भाई।
– करीब 150 फीट उपर से गिरा पैरा ग्लाइडर।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :
khandwa-paragliding-machine

खंडवा। हनुवंतिया जल महोत्सव में बुधवार को पैरा ग्लाइडिंग करते समय हुए एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। करीब 150 फीट की ऊंचाई से अचानक युवक नीचे गिर गए। मरने वालों में एक कंपनी का कर्मचारी है तो दूसरा पैरा ग्लाइडिंग करवाने वाली कंपनी के ठेकेदार का भाई है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पैरा ग्लाइडिंग मशीन के अचानक टूट जाने से यह हादसा हुआ। कलेक्टर ने दुर्घटना के संबंध में मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।

बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे हनुवंतिया में बालंचद (32 वर्ष) पुत्र रामप्रताप दांगी निवासी भगौरा जिला राजगढ़ और गजपाल सिंह (28 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली, राजस्थान पैरा ग्लाडिंग कर रहे थे।

वे दोनों 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर थे। इस बीच अचानक वे किसी घायल पक्षी की तहर पैरा ग्लाइडर मशीन के साथ नीचे आ गए। चीख-पुकार करते हुए दोनों मदद के लिए पुकार लगा रहे थे।

दोनों की हनुवंतिया पर मौजूद पर्यटकों व कंपनी के कर्मचारियों ने आवाज सूनी, लेकिन जब तक वे उन तक पहुंच पाते। वे एक मशीन सहित एक खेत में जाकर गिर गए। अचानक हुए इस हादसे से हनुवंतिया में भगदड़ मच गई।

लोगों की मदद से दोनों को घायल हालत में मूंदी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां लाने के कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई।

एसआई भीम सिंह मंडलोई ने बताया कि

पैरा ग्लाइडिंग का ठेका सन ड्रजर्स कंपनी ने ले रखा है। इसका ठेकेदार श्रवण सोलंकी है। हादसे में बालचंद और गजपाल सिंह की मौत हुई है। बालचंद सन ड्रेजर्स कंपनी में कर्मचारी है। मृतक गजपाल सिंह कंपनी के ठेकेदार श्रवण सिंह की बुआ का लड़का है।

khandwa-paragliding-accident

दुर्घटना के संबंध में मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश –

हनुवंतिया जल महोत्सव में पैरा ग्लाइडिंग के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर अनय द्विवेदी ने मैजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए है।

अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि

एसडीएम पुनासा इस मामले की विस्तृत जांच करेंगे। वे यह पता लगाएंगे कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना से संबंधित कोई तथ्य, साक्ष्य, जानकारी, फोटो या वीडियो किसी व्यक्ति के पास उपलब्ध हों तो वो उसे एसडीएम पुनासा को तत्काल उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि घटना की जांच में मदद मिल सके। घटना के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी एसडीएम पुनासा को दी जा सकती है।



Related