इंदौर में भीषण हादसा, केबिन काटकर क्रेन से निकालनी पड़ी ड्राइवर की लाश

DeshGaon
इन्दौर Published On :
indore truck driver dead body

इंदौर/भोपाल। इंदौर में लसूड़िया बायपास पर सोमवार सुबह 4 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में आयशर मिनी ट्रक जा घुसा। आयशर के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह केबिन में फंस गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और फिर ट्रक के केबिन को काटा गया। उसके बाद क्रेन की मदद से आयशर को उठाकर शव निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान ड्राइवर का शव उल्टा लटक गया।

केले से भरी आयशर मुंबई से देवास की तरफ जा रही थी। मृतक फरहान अली सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वाटर लिली रिजॉर्ट के सामने हुए हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है।

अशोकनगरः सड़क से उतरी कार कुएं में गिरी, एक शव मिला –

अशोकनगर-पिपरई मार्ग पर सोमवार दोपहर कार सड़क से नीचे उतरकर कुएं में गिर गई। एक शव निकाल लिया गया है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कार में कितने लोग सवार थे।

देहात पुलिस सर्च कर रही है। गाड़ी अशोकनगर से पिपरई की ओर जा रही थी। पिपनावदा गांव के पास हादसा हो गया। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया, एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर है।

जबलपुर में स्टेज सिंगर की हत्या –

जबलपुर में स्टेज सिंगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना लार्डगंज थाना के उजारपुरवा की है। मृतक का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है। बीती रात वह एक होटल में गाना गाने के लिए गया था।

तड़के सुबह लौटकर घर आया और अपनी बाइक बाहर खड़ी कर दी। सुबह अजय मृत हालत में घर से 50 मीटर दूर रानीताल श्मशान घाट में मिला। लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

भोपालः 65 साल के ससुर ने 35 साल के दामाद के साथ मिलकर 60 साल की महिला से किया दुष्कर्म –

भोपाल में 60 साल की महिला से दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले 65 साल के आरोपी ने 35 साल के दामाद के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला किसी तरह उनसे छूटकर भागी तो आरोपी के बेटे और पत्नी ने महिला से मारपीट की। पुलिस ने दो आरोपियों पर दुष्कर्म और एक महिला समेत दो के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।



Related