हाथ की मेहंदी भी नहीं उतरी और जीवनसाथी ने तोड़ दिया रक्षा करने का वादा


पंद्रह दिन पहले ही हुई थी दोनों की शादी।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। महू में बुधवार की सुबह एक महिला के कत्ल की खबर के साथ हुई। हत्या जिस महिला की हुई उसकी करीब पंद्रह दिन पहले ही शादी हुई थी। बुधवार सुबह पति विक्रम उर्फ विक्की सतोदिया ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।  पुलिस द्वारा मृतक महिला का नाम अंजली बताया गया है।

बताया जाता है कि हत्या के बाद विक्की ने खुद को भी गंभीर तौर पर घायल कर लिया और इसके बाद उसे इंदौर में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इससे पहले 24 वर्षीय अंजली को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

परिजन इस समय कुछ बताने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस के अनुसार पति पत्नी में आपस में झगड़ा चल रहा था जिसके चलते यह स्थिति बनी लेकिन विक्की के बयान के पहले इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं है।

घटना के बाद से ही पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। इस विषय पर आगे जानकारी आते ही खबर अपडेट की जाएगी।



Related