एक बार फिर से ऐसा भारत बनाना है जिसमें जातिवाद की कोई जगह नहीं हो – राजेंद्र पाल गौतम


दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम बुधवार को उज्जैन से आरंभ हुई संविधान बचाओ पैदल यात्रा के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में इसमें शामिल हुए।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Updated On :
rajendra pal gautam

महू (इंदौर) भगवान गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। हमारे भारत देश को एक बार फिर बुद्धमय भारत बनाना है जिसमें जातिवाद का कोई स्थान नहीं होगा। जातिवाद से ऊपर उठकर हमें राष्ट्रहित के लिए काम करना होगा।

यह कहना था दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम का, जो बुधवार को उज्जैन से आरंभ हुई संविधान बचाओ पैदल यात्रा के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में इसमें शामिल हुए।

महू शहर के हाई स्कूल परिसर में सभा को संबोधित करते हुए आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि भगवान बुद्ध कभी विदेश नहीं गए, लेकिन उनके संदेश को उनके उद्देश्य को पूरे विश्व में अपनाया गया है।

जिन-जिन राष्ट्रों ने बुद्ध के विचारों को अपनाया, वह सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं। हमें भी उनकी भारत भूमि को एक बार फिर बुद्धमय भारत बनाना है।

बुद्ध के बाद उनके विचारों को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने आम लोगों को प्रेरित किया। हमें भी एकता, सद्भावना व शांति के साथ रहकर इसके लिए काम करना है और इसमें आप सभी का योगदान आवश्यक है।



Related