विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज, तलाश शुरू


पीड़िता इंदौर के केट रोड पर रहती थी और कुछ वर्षों पहले करण से संपर्क में आई थी। इस दौरान करण ने युवती को शादी का झांसा भी दिया था।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शुक्रवार देर शाम इंदौर की महिला थाने में युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती ने कुछ दिनों पहले डीआईजी मनीष कपूरिया को भी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पीड़िता ने बताया कि कुछ महीनों पहले करण मोरवाल भवरकुआं थाना क्षेत्र एक होटल में उस लेकर गया था। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद करण उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा लेकिन जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला लेकिन करण नहीं माना और जब युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो करण ने उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता इंदौर के केट रोड पर कुछ वर्षों पहले करण से संपर्क में आई थी। इस दौरान करण ने युवती को शादी का झांसा भी दिया था।

आरोपी करण

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के मुताबिक पीड़िता की आरोपी से केट रोड़ पर उसकी मुलाकात हुई थी और पिछले साल दिसंबर में करण के संपर्क में आई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती और गहरी होती गई। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग भी शुरू हो गया।

इसके बाद से ही आरोपी करण ने पीड़ित महिला से शादी का झांसा देता रहा। शिकायत के बाद करण मोरवाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।



Related