पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा लगाएगा 75 लाख पौधे


तीन चरणों में पौधा रोपण, सभी पंचायतों में लगाए जाएंगे 100 पौधे, देखभाल कर बड़ा करने की जिम्मेदारी भी लेनी होगी


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Published On :

इंदौर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस मौके पर पूरे प्रदेश में कुल 75 लाख पौधे लगाए जाएंगे और इंदौर में इनमें से डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे तीन चरणों में लगाए जाएंगे।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से पूरे प्रदेश भर में युवा मोर्चा द्वारा बड़े स्तर पर पौधारोपण सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत इंदौर जिला ग्रामीण मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा।मोदी के जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा कूनो वन उद्यान से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा और इसे दिखाने के लिए युवा मोर्चा कई बड़ी स्क्रीन भी लगाएगा।

मनोज ठाकुर ने बताया कि इंदौर जिले की सभी पंचायतों मैं 50,000 पौधे रोपे जाएंगे इसके लिए हर ग्राम पंचायत में सौ-सौ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। ठाकुर ने बताया कि इन पौधों को रोपने के साथ-साथ इनकी देखभाल करना तथा इनके सुरक्षा की भी व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई है। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी भाजपा महिला मोर्चा सहित समाजसेवी संस्थाओं व समाज सेवियों को भी सहयोग करने का कहा गया है।

इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तथा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भी 50-50 हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस प्रकार चरणों में लगभग डेढ़ लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा युवा मोर्चा द्वारा अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनोज ठाकुर ने कहा कि अभियान यह हरा भरा मध्य प्रदेश बनाने के तहत आयोजित किया जा रहा है इस मौके पर अक्षत शर्मा, जय श्री पाटीदार, रंजीत स्वामी आदि सदस्य मौजूद रहे।



Related