मकान में आग भड़कने से जिंदा जली 17 वर्षीय युवती


दिल दहलाने वाला ये घटनाक्रम जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा के कठौतिया गांव का है। घटना गुरुवार 13 जनवरी 2021 की रात करीब 10 बजे की है।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
fire death

नरसिंहपुर। कच्चे मकान में आग भड़कने से 17 साल की लड़की जिंदा जल गई जिसमें उसकी मौत हो गई।

दिल दहलाने वाला ये घटनाक्रम जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा के कठौतिया गांव का है। घटना गुरुवार 13 जनवरी 2021 की रात करीब 10 बजे की है।

बताया जाता है कि जिस मकान में आग लगी उसमें एक ही दरवाजा था और घर के अंदर मृतका अनुष्का पटेल अकेली मौजूद थी। परिवार के लोग पड़ोस में थे।

तेंदूखेड़ा पुलिस ने बताया कि कठौतिया निवासी श्रीराम पटेल का पक्का मकान बन रहा है जिससे उसका परिवार खलिहान में बने कच्चे मकान में रह रहा है।

गुरुवार की रात श्रीराम की पत्नी पड़ोस में लड्डू बनाने गई थी और घर में 17 वर्षीय अनुष्का अकेली थी। इसी दौरान मकान में आग भभकी तो अंदर मौजूद युवती बाहर नही निकल पाई।

घर में एक ही दरवाजा था जिससे वह आग की लपटों से घिरकर रह गई। तभी आग जलने छप्पर टूटकर गिरा तो वह एक लकड़ी के नीचे दब गई जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने आग को शांत किया और पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी श्रंगेश राजपूत ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



Related