नरसिंहपुर: 28 वार्ड में भाजपा-कांग्रेस सहित पार्षद पद के 94 प्रत्याशी


नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र में 28 वार्ड हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी सभी वार्ड में चुनाव मैदान में हैं और साथ ही साथ अनेक निर्दलीय भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।


DeshGaon
नरसिंहपुर Published On :
narsinghpur-nagarpalika-parishad

नरसिंहपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब चुनावी मैदान की तस्वीर एकदम साफ हो गई। नरसिंहपुर नगरपालिका क्षेत्र में 28 वार्ड हैं, जहां भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी सभी वार्ड में चुनाव मैदान में हैं और साथ ही साथ अनेक निर्दलीय भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।

नरसिंहपुर में मुशरान वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड और रानी अवंती बाई वार्ड में पार्षद पद के सबसे ज्यादा 6-6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, वहीं महाजनी वार्ड, किसानी वार्ड, पाठक वार्ड, तिलक वार्ड, राम वार्ड, आजाद वार्ड में 2- 2 प्रत्याशी हैं।

28 वार्डों में ये हैं प्रत्याशी –

  1. 1 नेहरू वार्ड में भाजपा से रेखा अभय राय, कांग्रेस से श्वेता राय, निर्दलीय इस्लाम।
  2. 2 शंकर वार्ड में भाजपा से पूजा सुमित कश्यप, कांग्रेस से वर्षा नरेश कश्यप, निर्दलीय दीपिका अमित कश्यप, शशि कोष्टी, वर्षा सोंधिया
  3. 3 निरंजन वार्ड में भाजपा से सुनीता बंशकार, कांग्रेस से मुकेश कटारे, निर्दलीय अरविंद वंशकार
  4. 4 महाजनी वार्ड में भाजपा से शाहीन सफीक खान, कांग्रेस से आरिफा खान
  5. 5 नरसिंह वार्ड में भाजपा से संतोष चौकसे, कांग्रेस से चंद्रप्रकाश यादव, निर्दलीय रामसेवक रिछारिया, शरद शर्मा, विकास नेमा
  6. 6 संजय वार्ड में भाजपा से अजीत ठाकुर, कांग्रेस से अमित सराठे, निर्दलीय उमाशंकर कुर्मी
  7. 7 किसानी वार्ड में भाजपा से बबीता जाट, कांग्रेस से अनीता सुनील जाट
  8. 8 पाठक वार्ड में भाजपा से सुमन राजपूत, कांग्रेस से अर्चना राजेश तिवारी
  9. 9 बेलापुलकर वार्ड में भाजपा से निधि शंकर मराठा, कांग्रेस से मंजू दीपक पाली, निर्दलीय असगरी बानो
  10. 10 शिवाजी वार्ड में भाजपा से भगवान दास राय, कांग्रेस से देवेंद्र प्रजापति, निर्दलीय नवाब कुरैशी, प्रवीण व्यौहार, शैलेंद्र रॉय
  11. 11 तिलक वार्ड में भाजपा से अर्चना गोलू राय, कांग्रेस से सुधा विश्वकर्मा
  12. 12 मुशरान वार्ड में भाजपा से बृजेंद्र दुबे, कांग्रेस से रूद्रेश तिवारी, निर्दलीय प्रीतम विश्वकर्मा, नरेंद्र अवस्थी, प्रकाश मेहरा, सतीश दुबे
  13. 13 कृष्णा वार्ड में भाजपा से भारती बल्ला, कांग्रेस से निर्मला गोपाल दुबे, निर्दलीय मंजू सुरेंद्र यादव, सीमा
  14. 14 गयादत्त वार्ड में भाजपा से नीरज महाराज, कांग्रेस से प्रियंक कहार, निर्दलीय अक्षय तिवारी
  15. 15 राम वार्ड में भाजपा से रितु गुप्ता, कांग्रेस से विमला ठाकुर
  16. 16 गांधी वार्ड में भाजपा से नीलकमल जैन, कांग्रेस से विशाल राय, निर्दलीय गुरुचरण बालू
  17. 17 बजरंग वार्ड में भाजपा से अंजलि नितिन नेमा, कांग्रेस से प्रतिभा अशोक नेमा, निर्दलीय अजय चौरसिया
  18. 18 पटेल वार्ड में भाजपा से पूजा कपिल रैकवार, कांग्रेस से सरिता कैलाश नोरिया, निर्दलीय रीना विश्वकर्मा
  19. 19 इंदिरा वार्ड में भाजपा से शारदा साहू, कांग्रेस से आनंद चौरसिया, निर्दलीय नारायण प्रसाद
  20. 20 आजाद वार्ड में भाजपा से आरिफ खान. कांग्रेस से अब्दुल हकीम खान
  21. 21 कामथ वार्ड में भाजपा से परसोत्तम साहू, कांग्रेस से मयंक मनोहर साहू, निर्दलीय भाजपा से बागी विपिन दास बैरागी
  22. 22 शास्त्री वार्ड में भाजपा से सुषमा संजय तिवारी, कांग्रेस से छोटी बाई ताराचंद सोनी, निर्दलीय रीना रजक
  23. 23 शंकराचार्य वार्ड में भाजपा से अजय प्रताप पटेल, कांग्रेस से रोहित पटेल, निर्दलीय अमित नोरिया
  24. 24 राजीव वार्ड में भाजपा से नीता रवि, कांग्रेस से कुमारी काजल, निर्दलीय सरिता सतीश चौधरी
  25. 25 सुभाष वार्ड में भाजपा से सौरभ ठाकुर, कांग्रेस से भोला ठाकुर, निर्दलीय आशा शाह
  26. 26 भगत सिंह वार्ड में भाजपा से रानी चौधरी, कांग्रेस निशा चंदन चौधरी, निर्दलीय सरस्वती चौधरी
  27. 27 रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में भाजपा से रजनी नामदेव, कांग्रेस से सिया तिवारी, निर्दलीय ज्योति रैकवार हीराबाई, माया बाई सविता
  28. 28 रानी अवंती बाई वार्ड में भाजपा से मालक सिंह लोधी, कांग्रेस से आशीष राज वैद्य, निर्दलीय भगवती ठाकुर, चंद्रशेखर, मनोरमा पाराशर, मोहम्मद शकील



Related