निकाय चुनाव में पार्टी जिसे अधिकृत करें, उसी का साथ दें कार्यकर्ता व पदाधिकारी- पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह


मंगलवार को हुई बैठक में माचलपुर नगरीय क्षेत्र के वार्डों में नियुक्त किए वार्ड प्रभारी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्ड की नामावली दुरुस्त करने की जिम्मेदारी।


DeshGaon
राजगढ़ Published On :
priyavrat-singh-rajgarh
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह।


माचलपुर (राजगढ़)। आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में कांग्रेस की स्थानीय इकाई व कार्यकर्ता सभी परिषदों में जीत का परचम फहराने के लिए सक्रिय हो गई है।

स्थानीय मैरिज गार्डन में मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व मंत्री व विधायक प्रियव्रत सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुटता का मंत्र दिया।

पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि

ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की तर्ज पर नगरीय निकाय चुनाव में भी एकजुटता रही तो निश्चत तौर पर नगर परिषद माचलपुर में कांग्रेस पार्टी का ही उम्मीदवार अध्यक्ष पदासीन होगा।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह मंत्र भी दिया कि पार्टी जिसे अधिकृत करें, उसी का साथ सभी को देना है।

जीत की जिम्मेदारी सौंपते हुए वार्ड प्रभारियों की नियुक्तियां भी की गई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए, जिस पर चर्चा के बाद जरूरी रणनीति बनाई गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहने की बात कही।

वहीं, नगर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सर्राफ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्ड की नामावली दुरुस्त करवाने की अपील की और सबको जिम्मेदारी भी सौंपी।

बैठक में प्रमुख रूप से हरिसिंह चाड़, धर्मेंद्र गोयल, भूपेंद्रसिंह मंडलोई, हाजी यासीन मोहम्मद, मोहन राठौर, राधेश्याम विश्वकर्मा, महेश बारोड़, प्रदीप जायसवाल, जगदीश विश्वकर्मा, मुन्नाा हामीद अली, आकाश शर्मा, निलेश त्रिवेदी, महेश खीची सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



Related