सीएम शिवराज ने चार सौ करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए, राहत राशि के 4700 करोड़ भी देंगे


मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शनिवार को ही चार सौ करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए हैं। यही नहीं उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च में चार-चार सौ करोड़ रुपये किसानों के खाते में और डाले जाएंगे। 


DeshGaon
वीडियो Updated On :

भोपाल। राज्य सरकार किसानों के लिए लगातार कई ऐलान कर रही है। इस बार भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को राहत देने के लिए एक और वादा किया।

मुख्यमंत्री शनिवार को सागर जिले के दौरे पर थे। यहां हुई आम सभा में उन्होंने सरकार की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शनिवार को ही चार सौ करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंचाए हैं। यही नहीं उन्होंने बताया कि फरवरी और मार्च में चार-चार सौ करोड़ रुपये किसानों के खाते में और डाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें – 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कृषि कानूनों के सर्मथन में कई दलीलें दीं और बताया कि किसानों को इन नए कानूनों के आने से कोई नुकसान नहीं होगा और न ही मंडियां ही किसी तरह से बंद की जाएंगी।

यह भी पढ़ें – छतरपुर में सत्रह दिनों से खुले आसमान के नीचे बैठे हैं किसान, बिगड़ने लगी तबियत

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के खातों में राहत राशि के 4700 करोड़ रुपये औऱ डाले जाएंगे। ये राहत केवल बुंदेलखंड के लिए ही नहीं बल्कि अन्य जिलों के लिए भी होगी। इसके बाद किसानों को फसल बीमा योजना का भी पैसा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – इंदौरः पति के शव के साथ दो दिन बंद रही महिला

सागर में मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने यहां 535 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की है। इस दौरान उन्होंने साढ़े तीन सौ से अधिक के कार्यों का हमने शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गांव का भी मास्टर प्लान बनाएंगे।



Related