महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे नए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- जो हूं, इनकी कृपा से ही हूं


मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम गुरुवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे। वे यहां ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने गर्भगृह के द्वार के यहां खड़े होकर पूजन किया।


Manish Kumar Manish Kumar
उज्जैन Published On :
girish-gautam-mahakal

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर को शीश नवाने पहुंचे गिरीश गौतम।

उज्जैन। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम गुरुवार को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे। वे यहां ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे। उन्होंने गर्भगृह के द्वार के यहां खड़े होकर पूजन किया।

महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, महाकाल की कृपा से हैं। इसलिए उनके दर्शन के लिए आए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सुबह साढ़े छह बजे देवास से महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश बंद होने के कारण पुजारियों ने उन्हें बाहर से पूजन करवाया।

पूजन उपरांत समिति ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से मंदिर के विस्तारीकरण योजना की जानकारी भी ली। इस दौरान उनके साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी थे। पूजन उपरांत गौतम भोपाल के लिए रवाना हो गए।

पूजा के बाद पत्रकारों से बातचीत में गिरीश गौतम ने कहा कि कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। जल्द ही आम नागरिकों को भी कोवैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क ही वैक्सीन है। नागरिक मास्क का उपयोग अवश्य करें। हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें।



Related