भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, भाजपाईयों की नाराज़गी


स्वरा भास्कर अकेली सिने कलाका नहीं हैं जो इस यात्रा में शामिल हुईं हैं। उनसे पहले कई दूसरे अभिनेता और समाजसेवी इस यात्रा में शामिल हो चुके हैं।


DeshGaon
राजनीति Published On :

इंदौर।  सिने अभिनेत्री स्वरा भास्कर मप्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। वे गुरुवार को उज्जैन में राहुल गांधी के साथ चलीं। कांग्रेस ने इसे समाज के हर वर्ग का यात्रा में जुड़ाव दिखाया है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि  ‘‘आज मशहूर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हिस्सा बनीं। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बनाया है।’

स्वरा भास्कर पहले भी कांग्रेसी सोच को सर्मथन देती रहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में शिरकत की है और दिग्विजय सिंह, कन्हैया कुमार जैसे तमाम नेताओं के लिए प्रचार भी किया है। वे अपनी राय खुलकर रखती हैं और यही वजह रही है कि वे कई बार भाजपा और उनके दूसरे  सहयोगी संगठनों के निशाने पर रहती हैं।

मप्र में भी ऐसा ही हुआ। स्वरा भास्कर के यात्रा में जाने के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की इस यात्रा में भारत को तोड़ने वाले लोग शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर और टुकड़े-टुकड़े गैंग से ताल्लुक रखने वाले कन्हैया कुमार जैसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता वाले लोगों की भागीदारी ने साबित कर दिया है कि यह यात्रा उन लोगों के समर्थन में निकाली जा रही है, जो देश को तोड़ना चाहते हैं।”

वहीं स्वरा भास्कर ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि

https://

 

हालांकि राहुल की इस यात्रा में कोई स्वरा भास्कर अकेली कलाकार नहीं है जो राहुल गांधी के साथ चली हैं। उनसे पहले नामी कलाकार अमोल पालेकर, संध्या गोखले, पूजा भट्ट, रिया सेने, सुशांत सिंह, रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी जैसे कलाकार भी इस यात्रा में शामिल रहे हैं।

मप्र में भारत जोड़ो यात्रा अहम है क्योंकि यहां अगले साल चुनाव होने हैं। प्रदेश में पिछली बार कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन विधायकों ने पाला बदल लिया और सरकार गिर गई। इस बार राहुल गांधी ने फिर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है और उनकी यह कोशिश काफी हद तक सफल भी दिखाई दे रही है।



Related