भाजपा के सेवा पखवाड़ा पर सीएम भूपेश बघेल का निशाना, बोले- महंगाई घटा दें, हो जाएगी देश की सेवा

DeshGaon
छत्तीसगढ़ Published On :
bhupesh bhagel on bjp

रायपुर। भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता सेवा करें, अच्छी बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल के दाम कम कर दें। देश के लोगों की अपने आप सेवा हो जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह यात्रा के पहले चरण में भी शामिल हुए थे। शुक्रवार को एक बार फिर से यात्रा में शामिल हुए जिसमें उन्होंने करीब 13 किलोमीटर की पदयात्रा की।

सीएम बघेल ने बताया कि यात्रा को आम जनता का समर्थन मिल रहा है। राहुल गांधी के साथ लोग जुड़ रहे हैं।

भारत में चीतों की वापसी पर सीएम बघेल ने कहा कि चीतों की वापसी अच्छी बात है। भारत के लोगों को अब देश में चीता देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने जनजातियों को केंद्रीय सूची में शामिल किए जाने पर कहा कि भाजपा को 15 साल मौका मिला, डॉ.रमन सिंह ने इसे राजनीतिक लाभ के तौर पर लिया। आदिवासी को वोट बैंक समझते रहे हैं। हमने प्रयास किया, हमें सफलता मिली। इसमें भाजपा के लोग श्रेय कैसे ले सकते हैं। हमने प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद दिया।

वहीं, मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानव जीवन, मानव सभ्यता के प्रति लगाव नहीं दिखता। अन्य जीव-जंतुओं को लेकर उनका लगाव अधिक दिखता है। वह वैराग्य की ओर जाने का रास्ता तय कर रहे हैं।



Related