एमपी के तीन दिनों के दौरे पर पहुंचे BJP प्रमुख जेपी नड्डा


__ 3 दिन की मध्य प्रदेश दौरे पर हैं जेपी नड्डा।
__ शिवराज सरकार के कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा।
__ जबलपुर में अपने ससुराल के कार्यक्रम में होंगे शामिल।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे तीन दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। नड्डा की अगवानी करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई मंत्री राजा भोज विमान तल पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहे।

प्रदेश में आने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा बेहद अहम बताया जा रहा है। यहां भी पार्टी संगठन में हो रहे कामों को लेकर जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

इसके बाद उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आप यहां बैठे हैं और आपके हाथ में कमल है तो आपके ऊपर भगवान का आशीर्वाद है।

अगर आप यहां बैठे हो और कमल को अपने हाथों में पकड़े हो, तो आपका कुछ नहीं है। ये आपके ऊपर भगवान का आशीर्वाद है।

 

पार्टी अध्यक्ष मैं यहां एक पत्रकार वार्ता भी की जहां उन्होंने करुणा काल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की सेवा किए जाने की सराहना की। नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोरोना काल के कठिन समय में भी लोगों के बीच बने रहे इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा 50 करोड़ से अधिक फूड पैकेट्स बांटे गए।

यहां वे पार्टी नेताओं को पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती देने का मंत्र देंगे। दरअसल, ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’, माइक्रो मैनेजमेंट फॉर्मूले के तहत बीजेपी चुनावी स्ट्रैटेजी अपना रही है। इसलिए प्रदेश के बूथ की कमजोरी को दूर करने की प्लानिंग तैयार कर इम्प्लीमेन्ट करने पर फोकस रहेगा। यहां से शाम 5 बजे नड्डा जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

नड्डा के स्वागत के लिए भोपाल में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं शहर के बहुत से पेड़ों को भगवा रंग से रंगा गया है जिसका कई लोगों ने हल्का – फुल्का विरोध भी किया।

भोपाल में शहर में होने वाले कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। बुधवार को दोपहर 11 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। पुलिस के मुताबिक, ईदगाह हिल्स गुरुद्वारा और शहीद स्मारक में होेने वाले कार्यक्रम के दौरान सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच लालघाटी से जीएडी चौराहा पर का रास्ता डायवर्ट रहेगा।

 



Related