नगरपालिका चुनाव: इस बार भाजपा ने नए चेहरों पर खेला दांव, कई पार्षदों के टिकट कटे


पैराशूट एंट्री का कई दावेदारों ने जताया विरोध, रायशुमारी के उलट आए नाम, भाजपा में अब भितरघात की आशंका।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
bjp flags dhar municipal elections

धार। धार सहित सभी नौ नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। धार नगरपालिका को लेकर जारी घमासान के बीच सूची में संगठन की चली है और कई वर्तमान पार्षदों के टिकट काट दिए गए हैं जबकि पैराशूट एंट्री भी देखने को मिली है।

जानकारी के मुताबिक, सूची में कुछ नाम ऐसे भी हैं जो रिपीट हुए हैं तो कुछ नए चेहरे भी देखने को मिले हैं। अब नाम वापसी पर सभी की निगाहें होंगी।

धार नगरपालिका चुनाव को लेकर टिकट वितरण से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। शनिवार को भाजपा ने अपनी सूची जारी कर दी जिसमें कई नए नाम देखने को मिले हैं।

इनमें वार्ड 1 से सुमित्रा संजय मकवाना, 2 से नेहा महेश बोढ़ने, 3 से महेश तुलसीराम बोढने, 4 से अनीता डॉ. रमाकांत मुकुट, 6 से विपुल चोपड़ा, 10 से अजीत अशोक जैन, 11 से लक्ष्मण पटेल, 17 से खुशबू अजय चौहान, 19 से श्वेता नवीन जोशी, 24 से घनश्याम पाल, 25 से मयंक महाले, 27 से अनीता विशाल सिसोदिया को पहली बार टिकट मिला है।

भाजपा में इनके टिकट कटे –

कमल दुबे, मनीष प्रधान, पूजा हीरा मौर्य, हेमलता जयराज देवड़ा, दीपक सिंधी, राजेश सिसोदिया, लक्ष्मीबाई नरोले का टिकट इस बार कटा है। टिकट वितरण में इस बार संगठन की चली है इसलिए पूर्व पार्षदों को टिकट से हाथ धोना पड़ा है। खासतौर पर विधायक समर्थक कई पार्षदों को टिकट से हाथ धोना पड़ा है।

बागियों को संभालना मुश्किल –

इस बार चुनाव में नए और युवाओं को मौका मिला है इसलिए पुरानों को मनाने की चुनौती भी रहेगी। खासतौर पर बागियों को मनाकर बिठाने की चुनौती रहेगी। साथ ही भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में काम करवा पाने को भी चुनौती रहेगी। भितरघात होता है तो भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी होगी।

धार नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार –

  1. वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती सुमित्रा संजय मकवाना,
  2.  श्रीमती नेहा महेश बोड़ाने,
  3.  महेश तुलसीराम बोड़ाने,
  4.  श्रीमती अनीता डॉ. रमाकांत मुकुट,
  5.  श्रीमती विनीता दीपक पवार,
  6.  विपुल चोपड़ा,
  7.  गेंदालाल बमनका,
  8.  श्रीमती निर्मला रवि मावी,
  9.  श्रीमती अनीता हुकुम लश्करी,
  10.  अजीत अशोक जैन,
  11.  लक्ष्मण सिंह पटेल,
  12.  श्रीमती टीना विपिन राठौर,
  13.  रवि मेहता,
  14.  नाहिदा जुनेद खान,
  15.  साबीर खान,
  16.  नाहिद समीर खान,
  17.  श्रीमती खुशबू अजय चौहान,
  18.  मुन्नालाल राठौड़,
  19.  श्रीमती श्वेता नवीन जोशी,
  20.  छगन परमार,
  21.  श्रीमती ज्योति कालीचरण सोनवानिया,
  22.  श्रीमती लक्ष्मी ललित गुप्ता,
  23.  श्रीमती कुसुम राठौर,
  24.  घनश्याम पाल,
  25.  मयंक महाले,
  26.  श्रीमती नेहा रजत प्रजापति,
  27.  श्रीमती अनिता विशाल सिसोदिया,
  28.  श्रीमती आशा शिव पटेल,
  29.  श्रीमती सुमित्रा चंदू वसुनिया,
  30.  श्रीमती गायत्री दीपक डामोर।

 

पीथमपुर नगरपालिका चुनाव के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी –

  1. वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती किरण चमन चोपड़ा,
  2. श्रीमती संगीता रमेश यादव,
  3. श्रीमती सीमा शिवराम सावले,
  4. सी.डी पाटिल,
  5. अशोक पटेल,
  6. कमल पटेल,
  7. श्रीमती कविता प्रदीप द्विवेदी,
  8. श्रीमती पार्वती रामवतार यादव,
  9. संजय वैष्णव,
  10.  श्रीमती सुनीता महेश पटेल,
  11.  बालाराम मीणा,
  12.  श्रीमती ज्योति अतुल पटेल,
  13.  श्रीमती शशिकला मुकेश पटेल,
  14.  श्रीमती रेखा विजय रघुवंशी,
  15.  अशोक पथरिया,
  16.  सुखदेव पटेल,
  17.  जीवन रघुवंशी,
  18.  शिवराम चौहान,
  19.  रामेश्वर गणावा,
  20.  श्रीमती प्रमिला रमेश भाभर,
  21.  श्रीमती अर्चना रंजीत भंडारी,
  22.  श्रीमती संध्या सतीश जाटवा,
  23.  भरत जाटव,
  24.  श्रीमती मुन्नी बाई रायसिंह पटेल,
  25.  श्रीमती शकुंतला बाई रघुवंशी,
  26.  श्रीमती किरण मनोज धाकड़,
  27.  श्रीमती राधा सुनेर,
  28.  श्रीमती अनिता विश्वकर्मा,
  29.  लाखन पटेल,
  30.  मनोज जायसवाल,
  31.  कृष्णा भारती के नाम घोषित किए गए।



Related