भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, आम चुनावों को लेकर हो रही है तैयारी


बैठक में आम चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा होनी है, पीएम मोदी शाम को एक किमी का रोड शो भी करेंगे


DeshGaon
राजनीति Published On :

नई दिल्ली। आम चुनाव दस्तक दे रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरु कर दी है। अब  भाजपा इस चुनावी अभियान के लिए रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में शुरु हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री, केंद्रीयमंत्री, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुछ विशिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहें। इस बैठक के बाद शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एक रोड शो करेंगे।

इस बैठक के लिए अलग-अलग सैशन और थीम रखी गई हैं। इसके साथ ही यहां खास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक की पहली थीम सेवा संगठन और सर्मपण हैं वहीं दूसरी थीम विश्व गुरु भारत और वैश्विक संकट में भारत के द्वारा की गई मदद और तीसरी थीम सुशासन सर्वप्रथम और गुड गर्वनेंस पर किए गए प्रयासों पर आधारित होगी।

इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर भी विचार किया जाएगा। खबरों की मानें तो उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव लाने पर भी विचार हो रहा है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35 केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री , 37 प्रदेशों  के अध्यक्ष रहेंगे।

बैठक के बाद जेपी नड्डा NDMC बिल्डिंग में कई थीमों पर बनाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होगा। यह रोड शो कुल एक किमी दूरी पटेल चौक से लेकर NDMC तक तय करेगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी के साथ 35 केंद्रीय मंत्री, 12 मुख्यमंत्री , 37 प्रदेशों  के अध्यक्ष रहेंगे. साथ ही कुल 350 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और अलग-अलग विषयों के साथ भव्य प्रदर्शनी होगी।



Related