भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ कई मसलों पर चर्चा करते हुए पैदल चलीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट


पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। पैदल मार्च के दौरान अभिनेत्री पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया।


DeshGaon
राजनीति Published On :
pooja-bhatt-with-rahul-gandhi-bharat-jodo-yatra

हैदराबाद। भारत जोड़ो यात्रा के 56वें दिन बुधवार को हैदराबाद में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट इसमें शामिल हुईं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हैदराबाद में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में पूजा भट्ट एक साथ पैदल चले और कई मसलों पर चर्चा भी की।

पूजा भट्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के साथ कदमताल करते हुए दिखीं।

पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया – हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है, हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

पूजा भट्ट भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। पैदल मार्च के दौरान अभिनेत्री पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया।

हालांकि, पूजा भट्ट के इस मुहिम से जुड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। बता दें कि पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर मुखर रही हैं। यात्रा के शुरुआत में भी उन्होंने इसकी तारीफ की थी।

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, ‘श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा की गरिमामय शुरुआत। दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है। बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है। दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है। राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा।’

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने कुल 56 दिन पूरे कर लिए हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।

तेलंगाना से पहले कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को कवर कर लिया है। सभी राज्यों को कवर करने के बाद आखिरकार यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी।



Related