वायरल वीडियो में कुरान की कसम दिलाकर वोट मांग रहे इंदौर में कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय वाकलीवाल


इन दिनों इंदौर के कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने के लिए कुरान की कसम दिलाई जा रही है। 


DeshGaon
राजनीति Updated On :

इंदौर। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नजदीक हैं ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां भी जारी हैं। जहां भाजपा ने हाल ही इंदौर में संगठन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ को विशेष दिशा निर्देश देकर निकाय से लेकर लोकसभा चुनाव तक की तैयारी करने के निर्देश दिए तो दूसरी ओर कांग्रेस का फिलहाल फोकस निकाय चुनाव को लेकर है।

इन दिनों इंदौर के कांग्रेस नेताओं का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने के लिए कुरान की कसम दिलाई जा रही है।

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस फिर विवादों में है। उन पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लग रहा है। भाजपा इन आरोपों को और भी तीखा बना रही है और लगातार हमलावर है।

धर्म के नाम पर वोट पाने के लिए अब कांग्रेस का वीडियो सामने आया तो भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति लेते हुए कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं और उन्हें सीख भी दे डाली।

इस मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने सवाल उठाए की कुरान की कसम क्यों दिलाई गई क्या कांग्रेस पार्टी से जुड़ा मुसलमान गद्दार है। इतना ही नही उन्होंने कहा कि विनय बाकलीवाल जैन समाज मे भगवान अरिहंत की कसम और संजय शुक्ला भगवान परशुराम की कसम क्यों नही दिलाते। भाजपा के प्रवक्ता ने साफ किया कि कांग्रेस से जुड़े मुस्लिम नेताओं को इस बात का जबाव कांग्रेस से मांगना चाहिए।

वायरल वीडियो के मामले ने जब तूल पकड़ा तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई।  शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल अब वीडियो की  विश्वसनीयता पर ही सवाल उठा रहे हैं और इसकी  जांच की बात कह रहे हैं।

 

उनके मुताबिक इसमें टेंपरिंग की गई है।  वाकलीवाल के मुताबिक वे इसकी शिकायत पुलिस में भी करेंगे। इस नए मामले ने उफान पर चल रही निकाय चुनाव की राजनीति में एक और लहर पैदा कर दी है जो आगे भी असर दिखा सकती है।



Related