संसद से बाहर हुए राहुल गांधी, अब सड़क पर आकर लड़ रही कांग्रेस


कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सूरत कोर्ट के फैसले पर कई तथ्यात्मक पहलुओं पर जानकारी दी।


DeshGaon
राजनीति Updated On :

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष सत्ता पक्ष से खासा नाराज है। विपक्ष ने से तानाशाही कार्रवाई बताया है। कांग्रेस ने कहा है कि राहुल के द्वारा मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने इस दिन को देश के लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया है। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली से लेकर केरल तक सड़क पर है।

कांग्रेस नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अपने किस पर ले लिया था लेकिन फरवरी के महीने में वे अचानक सक्रिय हो उठे और हाईकोर्ट से अपने ही केस का स्टे वापस लिया। इसके बाद कुछ ही दिनों में सुनवाई शुरू हो गई और इस बारे में फैसला सुरक्षित रख लिया गया तथा 23 मार्च को यह फैसला सुना दिया गया। सिंघवी ने इस पूरे मामले में कई तकनीकी गड़बड़ियां होने की बात भी कही है।

इसके अलावा राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्यों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में कांग्रेस पार्टी इकाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में युवा कांग्रेस ने जहां रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर जाकर रोकने की कोशिश की तो वहीं शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली।

इसके अलावा इंदौर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। रीवा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। अलग अलग स्थानों पर हुए विरोध  प्रदर्शनों में कई विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हुए।



Related