देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी को आज मिलने जा रहा है नया अध्यक्ष


24 साल बाद पहली बार गांधी परिवार के बाहर से होगा अध्यक्ष, खड़गे का पलड़ा भारी


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम आज बुधवार को तय हो जाएगा। इससे 24 साल पहले सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं थीं। अब नए अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। इस बार अध्यक्ष का चुनाव वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूरी के बीच हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष का यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके ठीक बाद हिमाचल और गुजरात में चुनाव हैं। ऐसे में नए नेता पर सीधी जिम्मेदारी इन चुनावों की होगी।

दो रोज पहले हुई वोटिंग में देश भर में कई स्थानों पर वोटिंग की गई। जिसका परिणाम आज घोषित किया जाएगा। यह चुनाव कांग्रेस को एक नैतिक ताकत जरुर देगा। वहीं कांग्रेस की यह नैतिक ताकत उन पार्टियों पर बड़े सवाल उठाए जाएंगे जहां अध्यक्ष कुछ लोगों द्वारा ही चुन लिये जाते हैं और इस चुनाव में किसी तरह का मतदान नहीं होता। हालिया उदाहरण भाजपा का है जहां मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

खुद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मतदान से पहले कहा था कि वे इस समय का इंतज़ार करती रहीं हैं। मतदान में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित करीब 9500 अधिकृत मतदाताओं ने मतदान किया था। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने सामने हैं। हालांकि खड़गे का इस चुनाव में पलड़ा भारी माना जा रहा है। उन्हें कई प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने अपना सर्मथन दिया है।

वहीं शशि थरूर ने निर्वाचकों से ‘‘बदलाव अपनाने” का साहस दिखाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘‘मूल्यों” में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा।

वहीं, खड़गे ने रविवार को कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में बड़ा योगदान दिया है।



Related