मुख्यमंत्री शिवराज की विधानसभा में कांग्रेस ने कृषि कानूनों के विरोध में निकाली ट्रैक्टर रैली


इस रैली में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सज्जन सिंह वर्मा और विधायक कुणाल चौधरी के साथ युवा कांग्रेस के विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे।


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। विवादित कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश भर में विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से की गई। जहां कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया।

इस रैली में कांग्रेसी ट्रैक्टरों पर चढ़कर केंद्र सराकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कई ट्रैक्टरों को पुलिस प्रशास ने रोक दिया। जिसके बाद पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव ने इसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तानाशाह बताया।

इस रैली में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री जीतू पटवारी सज्जन सिंह वर्मा और विधायक कुणाल चौधरी के साथ युवा कांग्रेस के विक्रांत भूरिया भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस किसान आंदोलन के समर्थन कर रही है और प्रदेश में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रही है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने पिछले दिनों इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी को कांग्रेस पार्टी भोपाल में बड़ी संख्या में किसानों को एकत्रित करने जा रही है। जहां केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे किसान विरोधी इन कानूनों का विरोध किया जाएगा।

इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी गई है हालांकि फिलहाल प्रदेश मैं कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई खास प्रदर्शन नहीं किया जा सका है। ऐसे में कांग्रेस की है योजना कितनी सफल होगी यह कहना फिलहाल मुश्किल है।



Related