दिग्विजय सिंह का गैरजिम्मेदाराना ट्टीट, बिहार के वीडियो को खरगौन का बताया, भाजपा आक्रामक तो कांग्रेस नाराज़


दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है, वो मध्य प्रदेश की नहीं है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है। 


DeshGaon
राजनीति Updated On :

इंदौर। खरगौन में हुए दंगों पर कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक और गैर जिम्मेदाराना पक्ष देखने को मिला है। जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है। दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्टीव में एक वीडियो साझा किया और उसे खरगौन का बताया। यह वीडियो बिहार का है जहां एक मस्जिद पर हिन्दू युवकों का एक दल भगवा झंडा फहरा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने बिहार के इस वीडियो पर खरगौन प्रशासन की गलती बता दी। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनकी जमकर आलोचना की और उन्हें धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया गया।

इस मामले में  मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं द्वारा उन्माद फैलाने का षड्यंत्र बताया जा रहा है। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि दिग्विजय सिंह ने एक धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा झंडा फहराने का फोटो सहित ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। दिग्विजय सिंह का यह ट्वीट प्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड्यंत्र है और प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देर शाम सीएम दिग्विजय सिंह पर विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में दिग्विजय सिंह ने सरकार के द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करने के अंदाज़ पर सवाल उठाए गए। उन्होंने दिल्ली के भाजपा नेता कपिल शर्मा द्वारा खरगोन जिले में दिए गए भाषण पर भी सवाल उठाए। कपिल शर्मा इस वीडियो में सीधे तौर पर भड़काऊ भाषण देते नजर आ रहे थे।

दिग्विजय सिंह के इस अंदाज़ पर सभी भाजपा नेता और सरकार के मंत्री आक्रामक हो गए। इस बारे में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि जब दिग्विजय सिंह के शांति दूतों ने रामनवमी के जुलूस पर पत्थर फेंके, तब तो उन्होंने ट्वीट कर कोई सवाल नहीं खड़ा किया। अब जब हम दंगाइयों पर कार्रवाई कर रहे हैं, तो दिग्विजय सिंह जी को पीड़ा हो रही है।

दिग्विजय सिंह भ्रम फैलाकर सांप्रदायिक तनाव को हवा देना चाहते हैं। अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर मस्जिद में झंडा फहराने की जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की है, वो मध्य प्रदेश की नहीं है। इस विषय में वैधानिक कार्रवाई को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जा रही है।

भोपाल से विधायक रामेश्वर शर्मा  ने ट्वीट कर लिखा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध है कि दिग्विजय सिंह के द्वारा धार्मिक भावना भड़काने, दंगा कराने व समुदायों के बीच शत्रुता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है ताकि प्रदेश को दंगो में झोंका जा सके अनुरोध है कि इनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।

इस मामले में कांग्रेसी नेता भी  दिग्विजय सिंह से नाराज़ नज़र आ रहे हैं। इन नेताओं ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल से एक गैरजिम्मेदार ट्वीट ने सरकार द्वारा केवल आरोपों के आधार पर लोगों पर हो रही कार्रवाई के मुद्दे को कमज़ोर कर दिया है।



Related