आचार संहिता के दौरान ही सरकार ने निगम-मंडलों में कर दीं नियुक्तियां


कांग्रेस ने बताया आचार संहिता का उल्लंघन, प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम शामिल हैं।


DeshGaon
राजनीति Updated On :
shivraj-singh-chouhan-7th-pay-commission

भोपाल। प्रदेश सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्तियां कर दी हैं। भाजपा के नेता विशेषकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सर्मथकों के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। हालांकि यह नियुक्तियां तब की गई हैं जब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है।

बताया जाता है कि निगम मंडलों में नियुक्ति के पीछे संगठन का दबाव भी बताया जा रहा है क्योंकि पिछले महीने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने  बैठक के दौरान निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द से जल्द करने के लिए कहा था।

कांग्रेसी नेताओं ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया है और इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही है। प्रवक्ता योगेश यादव के मुताबिक शिवराज सरकार चुनावों के समय अक्सर तुष्टीकरण की नीति अपनाती है और यह मामला कोई अलग नहीं है। यादव ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का कड़ा विरोध करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गईं इन नियुक्तियों में  25 नेताओं को जगह दी गई है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इनमें आरएसएस द्वारा अनुशंसित नेताओं के अलावा,  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,  मुख्यमंत्री शिवराज, उमा भारती, भाजपा अध्यक्ष जेबी नड्डा, मंत्री भूपेंद्र सिंह आदि कई बड़े नेताओं के सर्मथकों को जगह दी गई है।

संघ की पसंद

  • जीतेंद्र लटोरिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड
  • शैलेंद्र बरुआ, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम
  • जयपाल चावड़ा, अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के इन सर्मथकों को मिली गद्दी…

  • इमरती देवी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम
  • गिर्राज दंडोतिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम
  • मुन्नालाल गोयल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास
  • रघुराज कंसाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम

मुख्यमंत्री शिवराज के करीबी…

  • एंदल सिंह कंषाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड
  • मंजू दादू, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड
  • आशुतोष तिवारी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल
  • रणवीर जाटव, अध्यक्ष, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम।
  • सावन सोनकर, अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
  • उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा , मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम
  • सावन सोनकर, अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पसंद

  • विनोद गोटिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम

संगठन की पसंद

  • निर्मला बारेला, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम
  • अमिता चपरा, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम
  • राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन
  • अजय यादव, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम
  • रमेश खटीक, उपाध्यक्ष ,राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम

उमा भारती और वीडी शर्मा की पसंद

  • शैलेंद्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड और नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष

मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबी

  • राजेंद्र सिंह मोकलपुर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी

  • नरेंद्र तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया



Related






ताज़ा खबरें