सिंगरौली पहुंचे कमलनाथ ने सीएम शिवराज से पूछा आप तो यहां सिंगापुर बनाने वाले थे, उस वादे का क्या हुआ?


बोले कमलनाथ: आज सिंगरौली आकर मैं बहुत खुश हुआ, लेकिन सिंगरौली की दुर्गति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। शिवराज सिंह चौहान जी ने स्मार्ट सिटी और सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?


DeshGaon
राजनीति Published On :

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही ऐड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। प्रदेश के मंत्री लगातार निकाय क्षेत्रों के दौरे कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी लगातार सक्रिय बने हुए हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कांग्रेस की ओर से सबसे सक्रिय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कमलनाथ सिंगरौली में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे।

उन्होंने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘आपका कमलनाथ, आपके साथ’ अभियान शुरू किया।

कमलनाथ यहां कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी अरविंद सिंह चंदेल के समर्थन में आए थे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कमलनाथ ने कहा कि आज सिंगरौली आकर मैं बहुत खुश हुआ, लेकिन सिंगरौली की दुर्गति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। शिवराज सिंह चौहान जी ने स्मार्ट सिटी और सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ?

भाजपा सरकार में सिंगरौली के साथ निरंतर अन्याय हुआ है। ये सरकार पूरी तरह कमीशन पर चल रही है। शिवराज सिंह चौहान अपने 18 साल के कार्यकाल का हिसाब सिंगरौली की जनता को दें।

कमलनाथ ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का फैसला नहीं करेगा, प्रदेश के भविष्य का फैसला नहीं करेगा, बल्कि सिंगरौली के भविष्य का फैसला करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता निर्भय होकर वोट डाले, 16 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दौरान कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, वरिष्ठ नेता राम अशोक शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसभा में कमलनाथ ने कहा कि सिंगरौली के विकास के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी अरविंद सिंह को अपना अमूल्य मत दें, ताकि सिंगरौली का उचित विकास हो सके।



Related