भाजपा की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित, कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं की झोली में टिकट


– उद्योग मंत्री दत्तीगांव पर रहेगा जीत का दारोमदार, टिकट वितरण में अधिकांश दत्तीगांव समर्थक।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :
bjp congress

धार। जिले के बदनावर और मांडू में नगर परिषद चुनाव का माहौल जमने लगा है। नामांकन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के अधिकृत सूची भी सामने आ गई है।

पहली सूची भाजपा की तरफ से आई है। इस सूची में 14 नामों की घोषणा की गई है। वार्ड-2 से प्रत्याशी की सूची होल्ड की गई है। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के समर्थकों को टिकट मिला है।

इनमें वे कार्यकर्ता भी है, जो उद्योग मंत्री दत्तीगांव के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। इस चुनाव में बदनावर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिल पाया है।

हालांकि सूची जारी होने के बाद किसी तरह का विरोध फिलहाल सामने नहीं आया है। ऐसे में इस बार बदनावर में भाजपा की नगर परिषद बनाने की पूरी जिम्मेदारी मंत्री दत्तीगांव के जिम्मे होने वाली है।

दत्तीगांव की विधानसभा की एकमात्र नगर परिषद बदनावर है, जो प्रशासक नियुक्त होने से पहले कांग्रेस की झोली में थी।

ओबीसी महिलाएं अध्यक्ष की दौड़ में –

बदनावर नगर परिषद में अध्यक्ष की कुर्सी इस बार ओबीसी महिला को मिलना है। इस कारण टिकट वितरण में ओबीसी महिलाओं के चेहरे को ज्यादा मौका मिला है।

बताया जा रहा है कि भाजपा ने वार्ड-12 से मीना शेखर यादव, वार्ड-1 से भारती तेजराम राठौर, वार्ड-10 से राधिक अशोक सोनी, वार्ड-13 से रंजना पंकज ठाकुर के नाम प्रमुख दावेदार में है।

भाजपा ने दिया मौका –

इस टिकट वितरण के दौरान उन कार्यकर्ताओं को भी मौका मिला है, जो कांग्रेस से भाजपा में आए है। इनमें प्रमुख नाम राजेंद्र सिंह पंवार, राधिका अशोक सोनी, अनिता दीपक टेकरी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिपं सदस्य के टिकट वितरण में भी यह फॉर्मूला देखने को मिल चुका है।

ये हैं अधिकृत प्रत्याशी –

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की। इनमें वार्ड-1 से भारती तेजराम राठौर,

वार्ड-3 अनिता डॉ. संतोष चौहान,

वार्ड-4 अनिता दीपक टेकरी,

वार्ड-5 झनूबाई शांतिलाल सिर्वी,

वार्ड-6 भागवंता शंकर राव,

वार्ड-7 सुखराम देवरा,

वार्ड-8 मुकेश गादिया,

वार्ड-9 रजिया बी डॉ मोसिन,

वार्ड-10 राधिका अशोक सोनी,

वार्ड-11 राजेंद्र सिंह पंवार,

वार्ड-12 मीना शेखर यादव,

वार्ड-13 रंजना पंकज ठाकुर,

वार्ड-14 आकाश ऊंटवाल,

वार्ड-15 भेरूलाल डावर को भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।

मांडव नगर परिषद प्रत्याशी –

मांडव नगर परिषद चुनाव में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं।

वार्ड नंबर 01 राजेश ठाकुर

वार्ड नंबर 02 कृष्णा यादव

वार्ड नं 03 मान सिंह निनावा,

वार्ड नं 05 भूरी बाई नंदू वसुनिया

वार्ड नं 06 फुन्ति बाई राजाराम वसुनिया,

वार्ड नंबर 07 संगीता बाई रतन,

वार्ड नंबर 8 सुमन भाई मोनसिंह गावर,

वार्ड नंबर 0 9 जसमाबाई रामलाल डावर,

वार्ड नंबर 10 मालती जयराम गावर,

वार्ड नंबर 11 सुभाष डांगी ,

वार्ड नंबर 12 बबीता बाई अंतर भाभर,

वार्ड नंबर 13 मंगली चलिया ,

वार्ड नंबर 14 सुरेन गावर,

वार्ड नंबर 15 बिल मन गावर को अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।



Related